फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   mla vissted Singi Panchyat

सदर विधायक ने किया सिंगी पंचायत का दौरा

Wed, 23 Jun 2021 09:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
mla vissted Singi Panchyat
चंबा। ग्राम पंचायत सिंगी का बुधवार को सदर विधायक पवन नैयर ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के साथ बैठक भी की। इसमें कोविड नियमों की पूरी तरह से पालना की गई। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना। लोगों की समस्याओं का निपटारा करने के लिए विधायक ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। कुछ लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महिला मंडल सिंगी दडोगा और महिला मंडल समुई ने आवश्यक वस्तुएं खरीदने के लिए विधायक से आर्थिक मदद करने की मांग उठाई। इसको लेकर विधायक ने तुरंत दोनों महिला मंडलों को अपनी तरफ से तीस-तीस हजार रुपये देने की घोषणा की। विधायक ने पंचायत में चल रहे विकासात्मक कार्यों का भी जायजा लिया। विभागीय अधिकारियों को आदेश दिए कि पंचायतों में होने वाले कार्यों की गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। इस मौके पर जलशक्ति, लोक निर्माण और वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed