फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   MLA Neeraj Nayyar inaugurated the Chamba-Shimla Volvo bus service

Chamba News: विधायक नीरज नैयर ने किया चंबा-शिमला वोल्वो बस सेवा का शुभारंभ

Sun, 03 Aug 2025 06:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 03 Aug 2025 06:55 PM IST
विज्ञापन
MLA Neeraj Nayyar inaugurated the Chamba-Shimla Volvo bus service
चंबा से शिमला के लिए आरंभ हुई नई वोल्वो बस सेवा को हरी झंडी दिखाते सदर विधायक नीरज नैयर: जागरूक
चंबा। चंबा से शिमला के लिए आरंभ हुई नई वोल्वो बस सेवा का शनिवार को सदर विधायक नीरज नैयर ने शुभारंभ किया। विधायक ने बताया कि जिला मुख्यालय चंबा प्रदेश की राजधानी शिमला से सर्वाधिक दूरी वाला मुख्यालय है। जिला वासियों की लंबे समय से चंबा से शिमला के लिए सुविधाजनक वोल्वो बस सेवा की मांग थी जिसे प्रदेश सरकार ने पूरा किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का जिला चंबा के लिए वोल्वो बस सेवा की सौगात देने के लिए आभार व्यक्त किया। नीरज नैयर ने कहा कि चंबा से आरंभ होने वाली यह पहली बीएस-6 अल्ट्रा लग्जरी बस सेवा है। जिला ऊना से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन में दिल्ली के लिए यात्रा करने के इच्छुक वोल्वो बस यात्रियों की सुविधा के अनुसार भविष्य में चंबा-शिमला रूट पर चलने वाली वोल्वो बस सेवा की समय सारणी में आवश्यकता के अनुसार बदलाव किया जाएगा। प्रतिदिन प्रातः शिमला व चंबा से दो वोल्वो बसें चलेगी तथा प्रत्येक बस की कीमत 1 करोड़ 51 लाख रुपये है। हिमाचल पथ परिवहन निगम चंबा के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि यह बस प्रातः 7:30 बजे चंबा से चलने के उपरांत प्रातः 10:50 पर पठानकोट से, 11:25 पर जसूर से, दोपहर 12:30 बजे तलवाड़ा से, 1:40 बजे ऊना से, 4:00 बजे चंडीगढ़ से, 6:35 बजे सोलन से रवाना होते हुए शाम 8:00 बजे शिमला पहुंचेगी। शिमला से प्रातः 6:00 बजे चंबा के लिए चलने वाली वोल्वो बस सेवा 7:40 बजे सोलन से, 10:20 बजे चंडीगढ़ से, 12:30 बजे ऊना से, 1:35 बजे तलवाड़ा से, 2:40 बजे जसूर से, 3:20 बजे पठानकोट से रवाना होते हुए शाम 6:30 बजे चंबा पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि यह वोल्वो बस वाया पठानकोट, जसूर, तलवाड़ा, ऊना, चंडीगढ़ व सोलन से होकर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed