{"_id":"672260a5898d0630d707e3bf","slug":"mla-dr-janak-raj-organized-a-class-for-officials-on-the-water-problem-in-lahal-chamba-news-c-88-1-ssml1006-136202-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: लाहल में पानी की समस्या पर विधायक डॉ. जनक राज ने अधिकारियों की लगाई क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: लाहल में पानी की समस्या पर विधायक डॉ. जनक राज ने अधिकारियों की लगाई क्लास
Wed, 30 Oct 2024 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 30 Oct 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
चंबा के लाहल में लट्टू से ऊन का धागा बनाते विधायक डॉ0 जनक राज। स्त्रोत जागरूक पाठक
चंबा। भरमौर के लाहल में पानी की समस्या को लेकर विधायक डॉ. जनकराज ने संबंधित विभाग के अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। साथ ही समस्या के समाधान के अधिकारियों को निर्देश दिए।
बुधवार को वह लाहल में स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनने के लिए पहुंचे तो उन्हें देखकर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। उन्होंने विधायक के समक्ष पानी की समस्या रखी। पानी की आपूर्ति नहीं होने से पेश आ रहीं दिक्कतों से भी उन्हें अवगत करवाया। इसको लेकर विधायक ने सबसे पहले विभाग के अधिकारी को फोन किया और लोगों की समस्या से रूबरू करवाया। साथ ही समस्या का समाधान शीघ्र करने के निर्देश दिए। कहा कि विभाग ने जल्द समस्या का निदान नहीं किया तो वह इस मामले में कड़ा संज्ञान भी ले सकते हैं। इस दौरान कई लोग अपनी बीमारी का इलाज करवाने के लिए अपनी रिपोर्ट लेकर विधायक के समक्ष पहुंचे। उन्होंने रिपोर्ट देखने के बाद उन लोगों को जरूरी चिकित्सीय परामर्श दिया। विधायक डॉक्टर जनक राज जब लोगों से मिलते हुए एक दुकान पर पहुंचे तो वहां एक महिला ऊन से धागा बना रही थी। इसे देख विधायक ने महिला से धागा बनाने वाला लट्टू ले लिया और स्वयं उन से धागा बनाना शुरू कर दिया। विधायक ने कहा कि यह उनकी पुरानी संस्कृति का हिस्सा है। इसे वह बखूबी जानते हैं।
--