फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Mistry's daughter shines, gets 10th position in 12th class top ten list

Chamba News: मिस्त्री की बेटी ने चमकाया नाम, 12वीं की टॉप टेन सूची में पाया 10वां स्थान

Sun, 18 May 2025 06:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 18 May 2025 06:08 AM IST
विज्ञापन
Mistry's daughter shines, gets 10th position in 12th class top ten list
चुराह (चंबा)। पिता जहां तपती धूप और प्रचंड ठंड में हथोड़े से पत्थरों को तोड़ कर परिवार का पालन पोषण कर रहे है तो वहीं दूसरी तरफ बेटी ने भी पिता की कड़ी मेहनत का तोहफा दिया है। जी हां, उपमंडल चुराह की रहने वाली पुष्पा ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड बारहवीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम की मेरिट सूची में 10वां स्थान हासिल किया है। इससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। पुष्पा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चरड़ा की छात्रा है। पुष्पा के पिता मिस्त्री का काम करते हैं जबकि माता मीता कुमारी गृहिणी हैं। बेटी की कामयाबी पर जहां पिता को फक्र है तो वहीं, दूसरी तरफ मां खुशी से फूले ही नहीं समा रही है। पुष्पा ने अपनी कामयाबी का श्रेय अध्यापकों और अपने अभिभावकों को दिया है। पुष्पा ने बताया कि वह यूपीएससी की तैयारी करना चाहती है और इस परीक्षा को उत्तीर्ण कर देश सेवा करना चाहती है। गौरतलब है कि पुष्पा के गांव खांगुई से स्कूल की दूरी करीब दस किलोमीटर है। ऐसे में पुष्पा अपने रिश्तेदार के यहां रह रही थी। जहां से स्कूल नजदीक था। पुष्पा ने कड़ी मेहनत कर यह कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed