{"_id":"5eff53fa8ebc3ea1186e7731","slug":"missing-employ-chamba-news-sml3373574154","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिनों से लापता एचआरटीसी के कर्मी की नहीं हो रही तलाश,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिनों से लापता एचआरटीसी के कर्मी की नहीं हो रही तलाश,
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। एचआरटीसी में हुए घोटाले की जांच के बीच रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए कैशियर का पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। ऐसे में शुक्रवार को हताश परिजनों ने एसी टू डीसी को ज्ञापन सौंपा। परिजनों ने पांच दिन पहले रहस्यमयी परिस्थिति से लापता हुए नरेंद्र की तलाश न किए जाने पर रोष प्रकट किया। साथ ही जल्द से जल्द लापता व्यक्ति की तलाश करने की मांग उठाई है।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल रणधीर कुमकार, सुरेश कुमार, निशा, वैभवी, अंबिका, नीशु, साहिल, तनुजा, वर्षा, अंजु, शशिकला ने बताया कि नरेंद्र 29 जून को लापता हुआ था। इस बारे में पुलिस और एचआरटीसी को भी जानकारी है, लेकिन अभी तक कोई उचित कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि इन दिनों एचआरटीसी कार्यालय में एक दल जांच के लिए पहुंचा है। विभागीय जांच दल का कहना है कि उक्त व्यक्ति जांच को बीच में छोड़कर ही गायब हो गया है। परिजनों ने बताया कि दो जुलाई को वे पुलिस चौकी चंबा में रिपोर्ट दर्ज करवाने गए थे, लेकिन चौकी इंचार्ज ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की और पानी रुकवाकर उक्त लापता व्यक्ति की तलाश रावी में करने का आश्वासन दिया। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि लापता व्यक्ति को जल्द से जल्द तलाशा जाए। अन्यथा उन्हें मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ेगा।