फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Missing driver not found even on fourth day, truck and cement bags taken out from Ravi

Chamba News: चौथे दिन भी नहीं मिला लापता चालक, रावी से ट्रक और सीमेंट के बैग निकाले

Sun, 12 May 2024 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 12 May 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
Missing driver not found even on fourth day, truck and cement bags taken out from Ravi
चंबा में ढकोग के पास हादसे वाली जगह पर पैराफिट का अभाव।संवाद
चंबा। चंबा-भरमौर नेशनल हाईवे पर ढकोग के पास हुए हादसे में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को रावी से निकाल लिया गया है। चौथे दिन भी लापता चालक का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

रविवार को भी चालक की तलाश में बारिश के बीच एनडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। रावी से सीमेंट के बैग भी निकाल लिए गए हैं। चालक की तलाश के लिए इससे पहले पुलिस और अग्निशमन विभाग के जवानों और ग्रामीणों ने भी सर्च अभियान चलाया था। सोमवार को भी सर्च अभियान चलाया जाएगा। सर्च अभियान में किसी प्रकार की बाधा न हो, इसके लिए समय-समय पर जलाशय के गेट बंद करवाकर रावी का जलस्तर कम किया जा रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर वीरवार रात को योगराज पुत्र धनीराम निवासी गांव तराला डाकघर जांघी ट्रक में कंपनी का सीमेंट लेकर चंबा से खड़ामुख की ओर जा रहे थे। ढकोग बाजार के पास ट्रक हादसे का शिकार होकर रावी नदी में जा गिरा। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और पुलिस ने चालक को निकालने के लिए सर्च अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।इसके बाद भरमौर प्रशासन की ओर से जसूर से एनडीआरएफ की टीम आमंत्रित की। टीम ने ट्रक के नीचे चालक के फंसे होने की आशंका के चलते सर्च अभियान चलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
हो चुके हैं 16 हादसे, अब तक नहीं लगे क्रैश बैरियर
जहां यह हादसा हुआ है, वहां अब तक करीब 16 सड़क हादसे हो चुके हैं, मगर अभी तक उक्त स्थान पर क्रैश बैरियर नहीं लग पाए हैं। लोगों में रमेश कुमार, लोकेंद्र कुमार, अमित कुमार, सुनील कुमार का कहना है कि अगर क्रैश बैरियर होते तो बचाव हो सकता था। गर अभी तक नेशनल हाईवे प्राधिकरण की ओर क्रैश बैरियर नहीं लगाए जा रहे हैं।

--
एसडीएम भरमौर कुलवीर सिंह राणा ने बताया कि लापता ट्रक चालक की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक चालक का कोई सुराग नहीं लग पाया है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को निकाल लिया गया है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed