फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Mischievous elements cut 800 meter long irrigation pipe into pieces with a file.

Chamba News: दराट से काटकर शरारती तत्वों कर दिए 800 मीटर लंबे सिंचाई पाइप के टुकड़े

Wed, 17 Apr 2024 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 17 Apr 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Mischievous elements cut 800 meter long irrigation pipe into pieces with a file.
चंबा में चुराह की गुवाड़ी पंचायत के बनियोट में शरारती तत्वों द्वारा तोड़ी गई सिंचाई के लिए बिछा
दराट से काटकर शरारती तत्वों कर दिए 800 मीटर लंबे सिंचाई पाइप के टुकड़े
विज्ञापन

चुराह के बनियोट गांव की घटना, पीर पंजाल वाटर यूजर एसोसिएशन ने पुलिस में दी शिकायत
पुखथला और कल्हेई वार्ड के नौ गांवों में बिछाए जाने हैं पाइप, हर गांव में भंडारण टैंक भी बनेंगे

संवाद न्यूज एजेंसी
तीसा (चंबा)। डब्बू नाला से सिंचाई के लिए बिछाए गए करीब 800 मीटर लंबे रबर पाइप को शरारती तत्वों ने दराट से छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर फेंक दिया है।
चुराह उपमंडल की गुवाड़ी पंचायत के बनियोट गांव की यह घटना है। मामले में शरारती तत्वों के खिलाफ तीसा थाने में शिकायत दी गई है। पाइप काटने की भनक लगते ही संबंधित कार्य करवा रहे ठेकेदार ने पीर पंजाल वाटर यूजर एसोसिएशन गुवाड़ी को इसकी सूचना दी। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मौके का निरीक्षण करने के बाद तीसा थाने में शरारती तत्वों के खिलाफ शिकायत दी। उधर, शिकायत करने के बाद पुलिस टीम ने मौके का जायजा लिया है।
गुवाड़ी पंचायत में बागवानी और खेतीबाड़ी को बढ़ावा देने के लिए विभाग ने उद्यान विभाग विकास सिंचाई परियोजना का क्रियान्वयन करते हुए क्लस्टर तैयार किए हैं। गुवाड़ी पंचायत के पुखथला और कल्हेई वार्ड के तहत नौ गांवों में सिंचाई पाइप बिछाए जाने हैं। हर गांव में 30 हजार क्षमता के भंडारण टैंक भी बनाए जाएंगे। उद्यान विभाग ने ठेकेदार को यह कार्य आवंटित किया है। यह कार्य प्रगति पर है। डब्बू नाला से बनियोट गांव के लिए ठेकेदार की ओर से सिंचाई के लिए बिछाए गए 800 मीटर लंबे पाइप के बीते मंगलवार को अज्ञात लोगों ने टुकडे-टुकड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

पीर पंजाल वाटर यूजर एसोसिएशन गुवाड़ी के अध्यक्ष बलदेव, सचिव हंसराज, सदस्यों में टेक चंद, हरिदयाल, नारदेई, भागदेई, हाकमदीन, रज्जाक मोहम्मद, जाकिर हुसैन और डोली देवी ने बताया कि मंगलवार को उद्यान पाइप को उखाड़ने के बाद काटकर फेंकने की सूचना संबंधित ठेकेदार ने दी। इसके बाद उन्होंने तीसा पुलिस में शिकायत दी गई है। मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. प्रमोद शाह ने बताया कि मामले के बारे में जानकारी नहीं हैं। इस बारे में एसोसिएशन और संबंधित ठेकेदार ही कुछ कह सकते हैं। वहीं, पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस थाना में इस बारे में शिकायत पहुंची है। पुलिस शिकायत के आधार पर अपने स्तर पर मामले की निष्पक्ष जांच के लिए जुट गई है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed