फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Mirrors of buses going from Chamba to Shimla missing, seats also broken

Chamba News: चंबा से शिमला जा रहीं बसों के शीशे गायब, सीटें भी टूटी-फूटी

Fri, 20 Oct 2023 10:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
Mirrors of buses going from Chamba to Shimla missing, seats also broken
​शिमला-चंबा रूट की खस्ताहाल परिवहन निगम की बस की शीट।स्त्रोत:जागरूक पाठक
चंबा। एचआरटीसी चंबा लंबे रूटों पर खटारा बसें भेज रहा है। शाम के समय चंबा से शिमला रूट पर चलने वाली बसों की सीटें फट चुकी हैं। बसों के शीशे टूट चुके हैं। ठंड के बीच खिड़कियों से आने वाली हवा मुसाफिरों के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं है।
विज्ञापन

बिलासपुर में आधी रात को निगम की बस में यात्रियों की अदला-बदली की जा रही है। इससे सवारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि बार-बार मांग करने के बावजूद निगम खटारा बसों को लंबे रूटों पर दौड़ा रहा है। इतना ही नहीं, रात के समय ठंड होती है। ऐसे में टूटे हुए शीशे वाली बसें भेजने से दिक्कतें और बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

सवारियों में अनूप कुमार, ललित कुमार, रविंद्र कुमार, रवि कुमार, सरिता कुमारी, दीक्षा ठाकुर, परविंदर कौर और साक्षी शर्मा ने बताया कि शिमला से शाम को 6:20 बजे 40 सवारियां चंबा के लिए रवाना हुईं। बस में 850 रुपये दिया गया। उन्हें खटारा बस में शिमला से बिलासपुर तक रात 10:16 बजे पहुंचाया गया। यहां अचानक दूसरी बस में सवारियों को चढ़ने के लिए कहा गया। करीब 20 मिनट कड़ाके की ठंड में सवारियां बस अड्डे पर दूसरी बस का इंतजार करती रहीं। इसके बाद निगम की दूसरी खटारा बस में सवारियों को बैठाया गया। बताया कि बिलासपुर से रात के समय चली बस की सीटें टूटी-फूटी सीटों समेत शीशे भी गायब थे। इन्हें जुगाड़ के सहारे टिकाया गया था। उन्होंने निगम प्रबंधन से लंबे दूरी के रूटों पर नई बसें चलाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने बताया कि मामला ध्यान में आया है। चंबा डिपो की बस की मरम्मत करवाकर ही रूट पर भेजी जाएगी।

शिमला-चंबा रूट की खस्ताहाल परिवहन निगम की बस की शीट।स्त्रोत:जागरूक पाठक

शिमला-चंबा रूट की खस्ताहाल परिवहन निगम की बस की शीट।स्त्रोत:जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed