फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Mid-day meal workers have not received salaries for four months

Chamba News: मिड-डे मील वर्करों को चार माह से नहीं मिली पगार

Sat, 09 Sep 2023 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 09 Sep 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Mid-day meal workers have not received salaries for four months
चंबा। मिड-डे मील वर्कर यूनियन ब्लॉक सलूणी की बैठक सलूणी में हुई। इसकी अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश ने की। बैठक में सीटू के जिला अध्यक्ष नरेंद्र शामिल रहे।
विज्ञापन

नरेंद्र ने कहा कि पिछले चार महीने से मिड-डे मील वर्कर बिना मानदेय के कार्य कर रहे हैं। उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिना पगार घर का खर्च उठाने में असमर्थ हैं। सरकार मिड-डे मील वर्करों के प्रति जरा भी संवेदनशील नहीं है। हालांकि, यूनियन ने कई बार मांग उठाई है, मगर सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने बताया कि मिड-डे मील वर्कर यूनियन ने अपने तय कार्यक्रम के तहत 22 सितंबर को विधानसभा का घेराव करेगी। इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बताया कि मिड-डे मील वर्कर कई वर्षों में स्कीम के तहत काम कर रहे हैं, लेकिन सरकार इनके भविष्य के प्रति जागरूक नहीं है। मिड-डे मील वर्करों को सरकारी कर्मचारी घोषित नहीं किया गया है। पेंशन योजना से भी वंचित रखा गया है। सरकार मात्र 4000 रुपये मानदेय दे रही है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि न्यूनतम वेतन 11250 रुपये दिया जाए। इसके अलावा मिड-डे मील वर्करों के लिए छुट्टी का प्रावधान किया जाए। हाल ही में बीपीएल से मिड-डे मील वर्करों को बाहर किया गया। यूनियन ने मांग की है कि प्रत्येक स्कूल में दो मिड डे मील वर्कर नियुक्त किए जाएं। उन्होंने 25 बच्चों की गैर न्यायिक शर्त हटाने की भी मांग की। बैठक में ब्लॉक सचिव वरिता, लीला, सन्देश, सत्या ममता, बिना, जीवन, महेन्द्र, जगदीश भोटी, रीता, ढोलकु, कौशल्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed