Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Mid-day meal workers are victims of exploitation: Narendra

मिड-डे मील वर्कर शोषण का शिकार : नरेंद्र

Mon, 10 Feb 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Mid-day meal workers are victims of exploitation: Narendra
कहा-वर्करों को समय पर नहीं मिल रहा वेतन
विज्ञापन

मांगों को लेकर की जाएगी देशव्यापी हड़ताल
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। मिड-डे मील वर्कर की हालत पूरे चंबा में बदतर है। आलम ये है कि समय पर मिड-डे मील वर्करों को वेतन नहीं मिल पा रहा है। इससे उन्हें अपने परिवारों का भरण-पोषण करने की चिंता सताती रहती है। नकरोड़ में हुई बैठक में मिड-डे मील वर्कर यूनियन ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष होशियारा राम ने बताया कि मिड-डे मील में अधिकतर लोग गरीब परिवारों से संबंध रखते हैं। विधवा महिलाएं काम करती हैं जो इकलौती परिवार को चलाती हैं। महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिस कारण उन्हें घर चलाना भी मुश्किल है। सीटू जिला अध्यक्ष नरेंद्र ने कहा कि समय पर वेतन न मिलने से वर्करों का जीवन स्तर लगातार गिर रहा है। दुकानों से उधार पर अपने परिवार को पाल रहे हैं। मिड-डे मील वर्कर को केवल 3500 रुपये राज्य सरकार और 1000 केंद्र सरकार देती है। पिछले 10 साल से केंद्र सरकार ने मिड-डे मील स्कीम के लिए किसी भी तरह की कोई बढ़ोतरी नहीं की है। कहा कि केंद्र सरकार मिड-डे मील स्कीम को एनजीओ के हवाले करके इसका निजीकरण करने की तैयारी में है। इसका यूनियन ने विरोध करती है। मिड-डे मील वर्कर के लिए छुट्टियों का कोई प्रबंध नहीं है। केवल दस माह का ही वेतन दिया जाता है। कुल मिला कर मिड-डे मील वर्कर का भारी शोषण हो रहा है। मिड-डे मील वर्कर को 25 बच्चों की अन्यायपूर्ण शर्त के चलते अपनी नौकरी गंवानी पड़ सकती है। स्कूलों को बंद और मर्ज किया जा रहा है। मिड-डे मील वर्कर यूनियन अपनी मांगों को लेकर आने वाले समय में पूरे देश में हड़ताल पर जाएंगे। बैठक में नसीमा, चंद्रमणि, सावित्री, बॉबी, सरदारो, मिदो, अच्छरी, सकीना, बालो, चेन अख्तर, देई, देवली, हुमा, नारो, तुलसी, हरदेई, सलीमा, ताजबीबी, देसराज, गोकुल, हुम देई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed