फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Meritorious students in Chamba elated after receiving the Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman.

Chamba: अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान पाकर चहके 350 मेधावी, देखें वीडियो

Sat, 20 Jun 2026 01:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 20 Jun 2026 01:24 PM IST
सार

भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड और सीबीएसई की 10वीं व 12वीं कक्षा के 350 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को मेडल और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन
Meritorious students in Chamba elated after receiving the Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman.
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान पाकर चहके मेधावी। - फोटो : संवाद

विस्तार

अमर उजाला के भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड और सीबीएसई की 10वीं व 12वीं कक्षा के 350 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को मेडल और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने छात्रों को कॅरिअर के चयन, सकारात्मक सोच, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में मार्गदर्शन दिया। चंबा कॉलेज के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में सफलता हासिल करने वाले होनहार छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों की काउंसलिंग कर उन्हें कॅरिअर के विभिन्न विकल्पों और भविष्य की संभावनाओं से अवगत करवाया। कार्यक्रम में एएसपी चंबा दिनेश कुमार शर्मा मुख्य अतिथि रहे जबकि शिक्षा विभाग के ओएसडी उमाकांत आनंद विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए एकाग्रता, निरंतरता और कड़ी मेहनत को सफलता का मूल मंत्र बताया। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने और अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहने का आह्वान किया।

विज्ञापन



कार्यक्रम में अरनी यूनिवर्सिटी, काठगढ़ (इंदौरा) मुख्य सहयोगी रही। इसके अलावा आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी, बद्दी, बाहरा यूनिवर्सिटी, वाकनाघाट (सोलन), ऐलन, चंडीगढ़, चमेरा पावर स्टेशन-1, खैरी, चमेरा पावर स्टेशन-3, करियां, जेएसडब्ल्यू एनर्जी कुठेहर, बिजोली-होली हाइड्रोपावर प्राइवेट लिमिटेड, हिमालया ग्रामीण निधि लिमिटेड, बालू (चंबा) और एनएफसीआई, चंबा का भी सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न संस्थानों और सहयोगी संगठनों के प्रतिनिधियों तथा एनएफसीआई चंबा के प्रबंध निदेशक सुदर्शन शर्मा के हाथों मेडल और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed