{"_id":"65b93040b336d04414047647","slug":"meritorious-students-honored-in-the-annual-function-of-chadi-school-chamba-news-c-88-1-cmb1003-117397-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चड़ी स्कूल के वार्षिक समारोह में नवाजे मेधावी विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चड़ी स्कूल के वार्षिक समारोह में नवाजे मेधावी विद्यार्थी
Tue, 30 Jan 2024 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 30 Jan 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
चंबा के राजकीय उच्च पाठशाला चड़ी में वार्षिक समारोह के दौरान मुख्यतिथि को सम्मानित करता स्टाफ।स
चंबा। राजकीय उच्च विद्यालय चड़ी में वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें हिमाचल पथ परिवहन निगम के निदेशक सुरजीत भरमौरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
स्कूल प्रशासन ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। मुख्यातिथि ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कहा कि बोर्ड परीक्षा के लिए आगामी समय में केंद्र खोलने के प्रयास जारी हैं। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से बात हो चुकी है। इस मामले को लेकर टीम निरीक्षण के लिए स्कूल आएगी। इसके बद स्कूल को स्वीकृति मिल जाएगी। इससे विद्यार्थियों का आठ किलोमीटर का सफर कम हो जाएगा और स्कूल स्तर पर ही बोर्ड परीक्षा देने की व्यवस्था हो जाएगी। बताया कि इससे पहले उन्हें मैहला जाना पड़ता था। ग्रामीणों ने इसके लिए मुख्यातिथि का आभार जताया है। साथ ही उम्मीद जताई है कि इसी साल विद्यार्थी अपने स्कूल में ही दसवीं बोर्ड की परीक्षा दे सकेंगे।
--