{"_id":"6604206a695ecc749b0daaeb","slug":"meritorious-students-honored-in-jasaurgarh-chamba-news-c-88-1-ssml1004-121339-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जसौरगढ़ में सम्मानित किए मेधावी विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जसौरगढ़ में सम्मानित किए मेधावी विद्यार्थी
Wed, 27 Mar 2024 07:04 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 27 Mar 2024 07:04 PM IST
विज्ञापन
जसौरगढ़ में सम्मानित किए मेधावी विद्यार्थी
तीसा (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जसौरगढ़ का वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि जसौरगढ़ पंचायत के प्रधान इल्म नेगी थे। कार्यकारी प्रधानाचार्य शेर सिंह ने मुख्यातिथि को शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति से कार्यक्रम का आगाज किया। इसके उपरांत पहाड़ी, हिंदी और पंजाबी गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य शेर सिंह ने विद्यालय की रिपोर्ट मुख्यातिथि के सम्मुख पढ़ी। इसके बाद वर्ष भर की विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर नर सिंह नेगी, प्रीतम सिंह, कर्म सिंह शर्मा, रीता कुमारी, नारायण नेगी, राज कुमार, सुभाष कुमार, नवीन कुमार, अमित शर्मा, भिंद्रो कुमार मौजूद रहे। संवाद
--