{"_id":"6adce0e94cb84f25290cc22a","slug":"meritorious-students-honored-at-sacred-heart-school-chamba-news-c-88-1-cmb1003-200977-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सेक्रेड हार्ट स्कूल में मेधावी विद्यार्थी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सेक्रेड हार्ट स्कूल में मेधावी विद्यार्थी सम्मानित
Sat, 24 Oct 2026 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 24 Oct 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
125वें वार्षिक समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मिला सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल डलहौजी के 125वें वार्षिक समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
उन्होंने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें मेहनत, समर्पण और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि सफलता के लिए लक्ष्य के प्रति समर्पण और निरंतर प्रयास जरूरी हैं। विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने चाहिए और चुनौतियों का दृढ़ता से सामना करना चाहिए। उन्होंने स्कूल की 125 वर्षों की शैक्षणिक यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान शिक्षा, अनुशासन, संस्कार और सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण में हिमाचल प्रदेश वर्ष 2021 के 21वें स्थान से सुधार कर वर्ष 2025 में पांचवें स्थान पर पहुंचा है। वहीं, 99.55 प्रतिशत साक्षरता दर के साथ प्रदेश ने पूर्ण साक्षरता का गौरव हासिल किया है।
विज्ञापन
समारोह में पूर्व मंत्री आशा कुमारी, एसडीएम अनिल भारद्वाज, भरमौर के एसडीएम अजय कुमार सिंह, डीएसपी मयंक शर्मा, शिक्षा विभाग के अधिकारी, स्कूल प्रबंधन, शिक्षक, अभिभावक, पूर्व विद्यार्थी और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
--