{"_id":"66b4f423f9f03fe498092c2c","slug":"memorandum-submitted-separate-taxi-stand-and-parking-arrangements-should-be-made-in-manimahesh-yatra-chamba-news-c-88-1-ssml1004-130649-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: ज्ञापन सौंपा, मणिमहेश यात्रा में अलग हो टैक्सी स्टैंड और पार्किंग की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: ज्ञापन सौंपा, मणिमहेश यात्रा में अलग हो टैक्सी स्टैंड और पार्किंग की व्यवस्था
Thu, 08 Aug 2024 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 08 Aug 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। टैक्सी यूनियन भरमौर के पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि मणिमहेश यात्रा के दौरान टैक्सी के लिए अलग स्टैंड और पार्किंग की व्यवस्था की जाए। इस मांग को लेकर यूनियन के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर कुलबीर सिंह राणा से मिला।
प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई प्रधान श्याम ठाकुर ने की। उन्होंने बताया कि भरमौर में टैक्सी चालकों के लिए अलग से स्टैंड नहीं है। ऐसे में उन्हें मजबूरन पुराने बस स्टैंड और अन्य जगह गाड़ियां खड़ी करनी पड़ रही हैं। इसके लिए कई बार उन्हें प्रशासनिक अधिकारियों से भी उलझना पड़ता है। बताया कि मणिमहेश यात्रा के दौरान काफी भीड़ रहती है। ऐसे में अगर अलग से पार्किंग और टैक्सी स्टैंड की व्यवस्था हो तो उन्हें आसानी रहेगी। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने टैक्सी चालकों को आश्वासन दिया है कि श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए और जाम आदि की स्थिति न बने, इस बारे में प्रशासन भी उचित कदम उठाएगा, जिससे यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न पेश आए।
--