फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Members of the Rajput community will participate in the Minjar procession wearing traditional attire.

Chamba News: मिंजर शोभायात्रा में पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे राजपूत समाज के लोग

Sat, 11 Jul 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 11 Jul 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Members of the Rajput community will participate in the Minjar procession wearing traditional attire.
चंबा। राजपूत कल्याण सभा की बैठक शुक्रवार को इरावती होटल में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष नरेंद्र संबियाल ने की। इस दौरान मिंजर मेले को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

सभा के अध्यक्ष नरेंद्र संबियाल ने कहा कि सभी राजपूत सदस्य मिंजर शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और हर वर्ष की तरह इस बार भी पारंपरिक वेशभूषा में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं।
विज्ञापन

उन्होंने समाज के सभी सदस्यों से मेले की शोभा बढ़ाने के लिए सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। सभा के प्रवक्ता मनजीत जसरोटिया ने बताया कि राजपूत कल्याण सभा चंबा जल्द ही अपने निजी भवन के निर्माण का कार्य शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष ओंकार सिंह ने सभी सदस्यों से भवन निर्माण कार्य को गति देने के लिए यथासंभव अंशदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से भवन निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जा सकेगा। पृथ्वी सिंह राणा, मनजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, देशराज, ओंकार सिंह, कोषाध्यक्ष मयंक सिंह चौहान, भूपिंदर सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed