फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   meeting

कणजेड़ी नाला में बनेगा पिकनिक स्पॉट

Fri, 11 Dec 2020 09:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 09:35 PM IST
विज्ञापन
meeting
खज्जियार(चंबा)। पर्यटन स्थल खज्जियार में शुक्रवार को साडा की बैठक उपायुक्त चंबा डीसी राणा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी व गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे। बैठक के दौरान विभिन्न मामलों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान कणजेड़ी नाला में पिकनिक स्पॉट बनाने का मसला उठा। उपायुक्त ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही ग्रामीणों की इस मांग को पूरा किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि खज्जियार में मुख्य एंट्री प्वाइंट पानी की वजह से पूरी तरह ब्लॉक हो जाता है और पानी खज्जियार मैदान की ओर रुख करता है। इससे मैदान को काफी नुकसान पहुंचता है। साथ ही गंदला पानी झील में जाकर मिल रहा है। उन्होंने यहां पुली निर्माण की मांग उठाई। ग्रामीणों ने खज्जियार से रौता व खज्जियार से सुआगूल सड़क को लोक निर्माण विभाग के अधीन करने का भी आग्रह किया। उपायुक्त ने बताया कि खज्जियार में पर्यटकों की तादाद हर साल बढ़ती है। इसलिए पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां पार्किंग की क्षमता बढ़ाई जाए। इसके लिए प्रयास शुरू किए जाएंगे। इस मौके पर जिला पर्यटन अधिकारी विजय कुमार, वन्य प्राणी विभाग के उपमंडलाधिकारी राजीव कुमार, कृषि बैंक के निदेशक देस राज शर्मा, जिला परिषद इंदिरा कपूर, आरओ धर्म चंद सहित वन्य प्राणी विभाग का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed