फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Medicines for thalassemia run out in hospitals, patients wandering

Chamba News: अस्पतालों में थैलेसीमिया की दवाई खत्म, भटक रहे मरीज

Wed, 18 Jan 2023 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 18 Jan 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Medicines for thalassemia run out in hospitals, patients wandering
थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को खून में आयरन का संतुलन बनाने को भी खानी पड़ती है दवाई
विज्ञापन

प्रवीण कुमार
चंबा। मेडिकल कॉलेज में थैलेसीमिया की दवाई का स्टाक खत्म हो चुका है। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। आलम यह कि थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के इलाज के लिए अभिभावकों को माह में 2400 रुपये की दवाई चंडीगढ़ से मंगवानी पड़ रही है। दस गोलियों की कीमत 400 रुपये है जो पांच दिन में खानी पड़ती हैं। मेडिकल कॉलेज की डिस्पेंसरी सहित जिले के अन्य सरकारी अस्पतालों में बीमार बच्चों को यह दवाई नहीं मिल रही है। इस दवाई को लेने के लिए अभिभावक जब भी डिस्पेंसरी या सरकारी अस्पताल में पहुंचते हैं तो उन्हें वहां से बैरंग लौटा दिया जाता है।
इतना ही नहीं उन्हें चंबा के निजी केमिस्ट की दुकान में भी यह दवाई उपलब्ध नहीं हो पा रही है। थैलेसीमिया से पीड़ित गंभीर बच्चों को जहां समय-समय पर खून चढ़ाने की जरूरत पड़ती है तो वहीं खून में आयरन की मात्रा को नियंत्रित करने के लिए भी यही दवाई खानी पड़ती है। बाल रोग विशेषज्ञ बच्चों को इलाज के लिए पर्ची पर भले ही इस दवाई को खाने का परामर्श दे देते हैं लेकिन यह दवाई कहां से उपलब्ध होगी इसके बारे में अभिभावकों को कोई सुविधा नहीं दी जाती। मजबूरन अभिभावक अपने बच्चों का इलाज करवाने के लिए चंडीगढ़ से दवाई मंगवा रहे हैं। जिले में मौजूदा समय में 30 से 35 बच्चे थैलेसीमिया रोग से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की डिस्पेंसरी में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की दवाई उपलब्ध करवाने को जरूरी कदम उठाए जाएंगे। जिले के मरीजों को मेडिकल कॉलेज में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। डॉ. पंकज गुप्ता, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज चंबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed