फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Medicine shop sealed for not maintaining record of sale of medicines in Saho

Chamba News: साहो में दवाओं की बिक्री का रिकॉर्ड नहीं रखने पर दवा की दुकान सील

Fri, 02 Aug 2024 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 02 Aug 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Medicine shop sealed for not maintaining record of sale of medicines in Saho
चंबा के साहो में दवा दुकान को सील करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।संवाद
प्रवीण कुमार
विज्ञापन

चंबा। दवाइयों की बिक्री का सही रिकॉर्ड न रखने पर स्वास्थ्य विभाग ने साहो में दवा की दुकान सील कर दी है। यह कार्रवाई स्टेट सीआईडी और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से की। इतना ही नहीं, दवा विक्रेता की कार को भी जब्त किया गया है। जब कार की चेकिंग की गई तो उसमें कोडिन कफ सिरप की आठ बोतल भी मिलीं।
बोतलों को दवा निरीक्षक ने जब्त कर लिया है। इसकी गुणवत्ता जांचने के लिए सैंपल भी भरा है। अब इस सैंपल को जांच के लिए विभाग की प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। सबसे बड़ी बात यह है कि दवा विक्रेता अपनी दुकान में नारकोटिक और साइकोट्रोपिक दवा भारी मात्रा में रखकर बेच रहा था। इन दवाइयों की खरीद और बिक्री का उसके पास सही रिकॉर्ड नहीं था। इन दवाइयों को खरीदने से लेकर बेचने तक पूरा रिकॉर्ड रखना अनिवार्य है। इसको लेकर दवा निरीक्षक को निर्देश दिए गए हैं कि वे इन दवाओं की बिक्री का पूरा रिकॉर्ड स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध करवाएं, जबकि उसकी दवा दुकान को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन


इन दिनों स्टेट सीआईडी और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत चंबा जिले की दवाई की दुकानों में भी चेकिंग की जा रही है। देखा जा रहा है कि नशे में इस्तेमाल होने वाली दवाइयों को दवा विक्रेता डॉक्टर की पर्ची के बिना बेच रहे हैं या नहीं। इतना ही नहीं, इन दवाइयों की बिक्री व खरीद का रिकॉर्ड सही तरीके से रखा जा रहा है या नहीं। इन सभी बिंदूओं पर बारीकी से जांच की जा रही है। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय के साथ लगते साहो में इस टीम ने एक दवा दुकान को सील किया। साथ ही चंबा में जब उसकी कार को पकड़कर चेक किया गया तो उसमें कफ सिरप भी निकले। ये कार में नहीं रखे जा सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


--स्टेट ड्रग कंट्रोलर मनीष कपूर ने बताया कि साहो में नारकोटिक और साईकोट्रोपिक दवा का सही रिकॉर्ड नहीं रखने पर एक दवा दुकान को सील किया गया है। इस मामले में विभाग गंभीरता से जांच कर रहा है। दवाइयों का नशे में बढ़ रहा प्रचलन रोकने के लिए यह अभियान चलाया गया है। --
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed