फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Medicine shop running without license sealed, 116 types of medicines also seized

Chamba News: बिना लाइसेंस चल रही दवा की दुकान सील, 116 प्रकार की दवाइयां भी जब्त

Sun, 14 Jul 2024 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 14 Jul 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
Medicine shop running without license sealed, 116 types of medicines also seized
चंबा के चुराह में हंस फाउंडेशन की दवा दुकान को सील करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।संवाद
प्रवीण कुमार
विज्ञापन


चंबा। चुराह विधानसभा क्षेत्र में ड्रग लाइसेंस के बिना चल रही निजी संस्था की दवा की दुकान को स्वास्थ्य विभाग ने सील कर दिया है। दवा निरीक्षक को जैसे ही निजी संस्था की दवा दुकान के बारे में जानकारी मिली तो वह उसकी जांच करने के लिए तीसा पहुंचे। वहां जाकर उन्होंने संस्था की दवा दुकान में जांच की तो उनके पास दवाई रखने को लेकर किसी प्रकार का लाइसेंस नहीं मिला।

बिना लाइसेंस संस्था पिछले कई महीनों से दवाइयां लोगों को सप्लाई कर रही थी। जांच के दौरान दुकान में 116 प्रकार की विभिन्न दवाइयां मिलीं। इन्हें फिलहाल विभाग ने दुकान में सील कर दिया है। ये सभी दवाइयां अब विभाग के कब्जे में हैं।
विज्ञापन


इसको लेकर दवा निरीक्षक ने कार्रवाई करते समय उपायुक्त को भी सूचना दे दी थी। उन्होंने दवा निरीक्षक को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद दवा निरीक्षक ने सबसे पहले दवाइयों को इतनी अधिक मात्रा में रखने के लिए संस्था से ड्रग लाइसेंस दिखाने को कहा, लेकिन उनके पास कोई लाइसेंस नहीं मिला। किसी प्रकार की दवाई रखने और बेचने के लिए ड्रग लाइसेंस होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी संस्था के पास ऐसा कोई लाइसेंस नहीं मिला। इसके चलते उनकी दुकान को दवा निरीक्षक ने सील कर दिया। शनिवार शाम को दवा निरीक्षक ने चंबा से तीसा में जाकर यह कार्रवाई की। उनकी इस कार्रवाई के बाद चुराह के साथ-साथ पूरे जिले में झोलाछाप डॉक्टरों और दवाई विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है।

दवा निरीक्षक दो महीनों में तीन दुकानें जिले में सील कर चुके हैं। इनमें एक भरमौर और दो चुराह में शामिल हैं। इससे पहले चुराह में एक बिना लाइसेंस चल रहे क्लीनिक को भी सील किया गया था। अब संस्था की दवा दुकान को सील किया गया है। संवाद

--
असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर मनीष कपूर ने बताया कि बिना लाइसेंस चल रही दवा की दुकान को सील किया गया है। दवाई की दुकान चलाने के लिए ड्रग लाइसेंस का होना काफी जरूरी है।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed