फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Medicine sellers will not be able to sell medicines to patients without bill

Chamba News: बिना बिल मरीजों को दवा नहीं बेच पाएंगे दवा विक्रेता

Mon, 14 Oct 2024 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 14 Oct 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
Medicine sellers will not be able to sell medicines to patients without bill
स्वास्थ्य विभाग ने दिए आदेश, मरीजों को दवाई खरीदते समय बिल जरूर देंगे केमिस्ट
विज्ञापन

मरीज और दवा विक्रेता दोनों के पास रहेगा रिकॉर्ड, कहा-पहले बिना बिल दे देते थे दवाई
बिल देने से इनकार करने वाले दवा विक्रेताओं के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग करेगा कार्रवाई
प्रवीण कुमार
चंबा। जिला चंबा में अब कोई भी केमिस्ट बिना बिल मरीजों को दवाई नहीं बेच पाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी दवा विक्रेताओं को आदेश जारी कर दिए हैं। दवा विक्रेता दवाई खरीदने वाले हर व्यक्ति को बिल देगा।
इससे मरीज के पास दवा विक्रेता का पूरा रिकॉर्ड रहेगा। दवा विक्रेता के पास भी खरीदार का रिकॉर्ड रहेगा। इससे पहले चंबा में यह व्यवस्था नहीं थी। लोगों को बिना बिल ही दवाइयां बेची जा रही थीं। यदि कोई बिल के लिए जिद करता था तो ही केमिस्ट उसे बिल बनाकर देते थे। अब केमिस्ट को दवाई बेचते समय मरीजों को बिल बनाकर देना होगा। इतना ही नहीं, विभाग ने लोगों से भी अपील की है कि वे दवाई खरीदते समय केमिस्ट से बिल अवश्य मांगें। इससे उनके पास दवाई से संबंधित रिकॉर्ड रहेगा। केमिस्ट मरीजों को पुरानी दवाई देने से भी गुरेज करेंगे। मौजूदा समय में मरीज को बिना बिल दवाई बेच दी जाती है। उसके बाद यदि मरीज दवाई वापस करने आता भी है तो केमिस्ट आनाकानी करने लगते हैं। ऐसे में यदि उनके पास बिल होगा तो वह स्वास्थ्य विभाग से भी संबंधित केमिस्ट की शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन


जिला चंबा में करीब 400 केमिस्ट दवाईयां बेच रहे हैं। अभी तक ये केमिस्ट मरीजों को बिना बिल ही दवाईयां बेच रहे थे। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब केमिस्टों को मरीजों की पर्ची आने पर उन दवाईयों को बेचने के साथ बिल बनाकर भी देना होगा। इस आदेश से जहां कई केमिस्ट परेशान हैं तो कई केमिस्ट इस फैसले से खुश हैं। अब देखना होगा कि कितने केमिस्ट स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों की पालना करते हैं। चंबा शहर में मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में रोजाना 1000 से अधिक मरीज अपना ईलाज करवाने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में ये मरीज दवाईयां निजी केमिस्टों से ही खरीदते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बिपन ठाकुर ने बताया कि केमिस्टों को विभाग की तरफ से आदेश दिए गए हैं कि वे मरीजों को दवाई के साथ उसका बिल भी दें। मरीज भी दवाई खरीदते समय केमिस्ट से बिल मांगें। इसमें कोताही बरतने वाले केमिस्टों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed