फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Medical college should be shifted to a new building: Chandra

नए भवन में शिफ्ट किया जाए मेडिकल कॉलेज : चंद्र

Wed, 08 Oct 2025 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 08 Oct 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Medical college should be shifted to a new building: Chandra
चंबा में बैठक के दौरान मौजूद प्रोग्रेसिव कोंसिल के पदा​धिकारी।संवाद
चंबा। जिला प्रोग्रेसिव काउंसिल की बैठक का आयोजन लक्ष्मण क्लब चंबा में किया। इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष चंद्र सहगल ने की। बैठक में पदाधिकारियों ने बताया कि चंबा मेडिकल कॉलेज को सराेल स्थित नए भवन में शिफ्ट करने की मांग की है। चंद्र सहगल ने बताया कि सरोल में मेडिकल कॉलेज का भवन तैयार हो गया है, लेकिन अभी तक इसे स्थानांतरित नहीं किया जा रहा है। इसे शिफ्ट करने से जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। वहीं, हड्डी रोग की कार्यशाला को लेकर पदाधिकारियों ने खुशी जताई। इसके अलावा उन्होंने चौगान एक, दो और चार का रखरखाव प्रशासन नहीं करवा पा रहा है।
विज्ञापन

चौगानों का प्रशासन अपनी जरूरत के हिसाब से प्रयोग तो कर लेता है, लेकिन इसके रखरखाव को लेकर कोई सकारात्मक पहल नहीं की जा रही है। बैठक में इस मुद्दे को लेकर पदाधिकारियों में खासा रोष दिखा। बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने बताया कि भट्टीनाला में जाम और पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। यह मुख्य हाईवे का हिस्सा है। यदि भविष्य यह मार्ग बंद होता है तो जिला का संपर्क कट जाएगा। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि भट्टीनाला के समीप स्थायी समाधान किया जाए, ताकि आवाजाही पर असर न पड़े। बैठक में एससी नैयर और नरेश सेठ सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed