फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   medical college not working this session

चंबा में इस सत्र से शुरू नहीं होगा मेडिकल कॉलेज

Thu, 21 Apr 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा) Updated Thu, 21 Apr 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की उम्मीद और चंबा के लाखों लोगों का सपना टूट गया है। स्टाफ और अन्य जरूरतें पूरी न हो पाने की दुहाई देकर स्वास्थ्य निदेशालय व सरकार ने चंबा मेडिकल कॉलेज को अपनी प्राथमिकता से अलग कर दिया है। अब सबका ध्यान सिर्फ नाहन पर केंद्रित है जहां इसी साल अगस्त से नया बैच बैठेगा।

विज्ञापन


मेडिकल एजूकेशन निदेशालय ने साफ कर दिया है कि कम से कम इस सत्र से चंबा में मेडिकल कॉलेज शुरू नहीं किया जा सकता है। इसके साथ ही उन सारी तैयारियों को भी जबरदस्त झटका लगा है जिनके बूते प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और चंबा की स्वयंसेवी संस्थाएं यहां के लोगों की बेहतरी का सपना देख रही थी। स्वास्थ्य विभाग ने धरातल पर मेडिकल कॉलेज को लेकर खूब अभ्यास किया था। पहले पशु पालन विभाग से जमीन हासिल करने और फिर वैकल्पिक तौर पर कॉलेज शुरू करने को लेकर चंबा के अखंड चंडी पैलेस को तय किया गया।
विज्ञापन


प्रशिक्षु डॉक्टरों और स्टाफ के लिए आवास तक तय कर दिए गए थे। लेकिन ऐन मौके पर निदेशालय ने सबको झटका देते हुए इस सत्र से कॉलेज न चलाने का निर्णय सुना दिया है। चंबा जिला के पांच विधानसभा क्षेत्रों में से भटियात को छोड़ दिया जाए तो डलहौजी, तीसा, भरमौर और चंबा सभी उपचार के लिए मुख्यालय पर निर्भर हैं और यहां की घनी आबादी मेडिकल कॉलेज का लाभ मिलना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों महसूस हो रही थी जरूरत
चंबा में सबसे ज्यादा लोगों की मौत सड़क हादसों में होती है। यहां साल में औसतन सौ से अधिक लोग हादसों में मरते हैं। चंबा में न तो ट्रामा सेंटर है और न ही दूसरी कोई सुविधा। मरहम पट्टी के बाद घायल टांडा रेफर किए जाते हैं लेकिन चंबा से टांडा की दूरी चार घंटे की है और अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही इनमें से कइयों की मौत हो जाती है।


चंबा को करना होगा इंतजार : निदेशक
मेडिकल एजूकेशन निदेशक एसएस कौशल का कहना है कि चंबा में मेडिकल कॉलेज की संभावना नहीं है। इस सत्र से सिर्फ नाहन में ही मेडिकल कॉलेज चलेगा। चंबा को मेडिकल कॉलेज के लिए अभी और इंतजार करना होगा। इस वक्त पूरा ध्यान नाहन पर केंद्रित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed