Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Medical college neither got a principal nor a regular MS

Chamba News: मेडिकल कॉलेज को प्राचार्य मिला न नियमित एमएस

Sun, 07 Dec 2025 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 07 Dec 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Medical college neither got a principal nor a regular MS
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज नियमित प्राचार्य और चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) के बिना चलाया जा रहा है। हैरानी इस बात की है कि न तो इस विषय पर सत्ता पक्ष कुछ बोल रहा है और न ही विपक्ष इसको लेकर अपनी आवाज बुलंद कर रहा है।
विज्ञापन

एक साल से मेडिसन विभाग के एचओडी डॉ. पंकज गुप्ता प्राचार्य का पदभार देख रहे हैं। इससे ओपीडी सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इस विभाग में पहले से डॉक्टरों की कमी चल रही है। प्राचार्य का कार्यभार संभालने के चलते उन्हें ओपीडी में बैठने का समय नहीं मिल पाता। इससे कहीं न कहीं मरीज प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार से एमएस का कार्यभार फोरेंसिक विभाग के डॉ. प्रदीप को दिया गया है। इस विभाग के डॉक्टर न के बराबर हैं। दुर्घटना के मृतकों के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज में किया जाता है। इसके अलावा अपराध से जुड़े मामलों के पोस्टमार्टम भी यहीं किए जाते हैं। ऐसे में एमएस का कार्यभार उन्हें सौंपने से इन कार्याें में बाधा आ रही है। ऐसा नहीं है कि मेडिकल कॉलेज में इस पद को संभालने के लिए अतिरिक्त डॉक्टर नहीं है, लेकिन डॉक्टरों की कमी वाले विभागों के डॉक्टरों को प्रबंधन का अतिरिक्त कार्यभार सौंपना सवालिया निशान बना हुआ है। इस संबंध में जब स्वास्थ्य सचिव से फोन पर बात करनी चाहिए तो उन्होंने फोन नहीं उठया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने मांगी स्थायी नियुक्ति
स्थानीय निवासी विनोद कुमार, गुरमीत, संजय शर्मा, सूरज, महिंद्र सिंह, भविंद्र कुमार और मनोज कुमार ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि प्राचार्य व एमएस के पदों पर रेगुलर नियुक्ति की जाए, ताकि लोगों को बेहतर प्रबंधन और स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया हो सकें।
सरकार और कांग्रेस के विधायक की अनदेखी के चलते मेडिकल कॉलेज को नियमित प्राचार्य और एमएस नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार के समय यहां नियमित प्राचार्य और एमएस मौजूद थे। जय सिंह, सदस्य, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति

मेडिकल कॉलेज में रिक्त पड़े डॉक्टरों के पदों को भरने के लिए उन्होंने हाल ही में सत्र में भी मुद्दा उठाया है। उन्हें पूरा विश्वास है कि मुख्यमंत्री चंबा में जल्द ही रिक्त पदों को भरेंगे। नीरज नैयर, सदर विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed