फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   medical college chamba

नॉर्मल डिलीवरी होने की देते रहे सांत्वना, हाथ में थमाया मृत नवजात

Fri, 02 Oct 2020 09:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
medical college chamba
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में प्रसव के दौरान गर्भवती महिला ने मृत नवजात को जन्म दिया। इस पर महिला के पति ने चिकित्सक व मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ सीएम हेल्पलाइन और पुलिस थाना चंबा में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला के पति अनिल कुमार ने पुलिस व सीएम हेल्पलाइन में की शिकायत में लिखा है कि दो दिन पहले उन्होंने अपनी पत्नी को प्रसव के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। प्रसव से पूर्व विशेषज्ञ ने महिला के पांच टेस्ट करवाने को कहा। उन्होंने सभी टेस्ट करवाकर रिपोर्ट चिकित्सक को दिखाई। चिकित्सक ने रिपोर्ट देखकर कहा कि गर्भवती व भ्रूण दोनों सुरक्षित हैं। नॉर्मल डिलीवरी हो जाएगी। प्रसव से पूर्व चिकित्सक ने महिला की कई बार जांच भी की लेकिन अंतिम समय में उनके हाथों में मृत नवजात थमाया गया। उन्होंने कहा कि अगर प्रसव को लेकर कोई असमंजस थी तो उन्हें पहले बता दिया जाता तो वह अपनी पत्नी को लेकर किसी बड़े अस्पताल में ले जाते। अनिल कुमार ने कहा कि चिकित्सक व मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की वजह से उनके बच्चे की मौत हुई। इस मामले की गहनता से जांच करवाने को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन व पुलिस थाना चंबा में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर मोहन सिंह ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला लाया गया है। संबंधित चिकित्सक से सोमवार को इस मामले को लेकर जवाब मांगा जाएगा। उसके बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। चंबा थाना के प्रभारी शकीनी कपूर ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन के जरिये उनके पास उपरोक्त मामले की शिकायत पहुंची है। इस मामले को लेकर चिकित्सक व शिकायतकर्ता को साथ बैठाकर बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed