{"_id":"f607c749806dc9f9bf619da7508c97c6","slug":"mc-clear-bazar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप ने शहर से बिना परमिट रेहड़ी-फड़ी वालों को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप ने शहर से बिना परमिट रेहड़ी-फड़ी वालों को हटाया
ब्यूरो, अमर उजाला/ (चंबा)।
Updated Mon, 15 Feb 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में बिना परमिट के लगाई जा रही रेहड़ी-फड़ी के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। सोमवार को नगर परिषद ने कार्रवाई कर शहर से करीब बीस रेहड़ी फड़ी वालों को हटाया है।
नप द्वारा हटाये गे सभी रेहड़ी-फड़ी धारक बिना परमिट के शहर में बैठे हुए थे। जिसके कारण शहर में आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार ने बताया कि मौजूदा समय में शहर में करीब 94 रेहड़ी धारक परमिट वाले हैं।
इसके अलावा 95 ऐसे रेहड़ी-फड़ी वाले हैं जिनके पास परमिट नहीं है। उन्होंने कहा कि बिना परमिट के रेहड़ी-फड़ी वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इरावती होटल और टैक्सी स्टैंड के पास बिना परमिट के बैठे रेहड़ी-फड़ी वालों को वहां से हटाया गया। नप ऐसे रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए जगह तलाश कर रही है, जैसे ही उनके लिए कहीं पर जगह मिलेगी, वहां रेहड़ी-फड़ी लगाने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
एसडीएम चंबा बचन सिंह ने बताया कि उन्होंने नगर परिषद से हटाए गए रेहड़ी-फड़ी वालों की सूची मंगवाई है। जैसे ही उन्हें सूची मिलेगी उसके बाद ही रेहड़ी-फड़ी वालों का फैसला हो पायेगा।