फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Marriage ceremonies have to be conducted with the help of generators

Chamba News: जेनरेटर के सहारे निपटाने पड़ रहे विवाह समारोह

Wed, 03 Apr 2024 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 03 Apr 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
Marriage ceremonies have to be conducted with the help of generators
चंबा के मतियारा गांव में लोहे को वैल्डिंग करने के लिए रखा  गया जनरेटर।संवाद काम
जेनरेटर के सहारे निपटाने पड़ रहे विवाह समारोह
विज्ञापन

मतियारा और चुल्ला गांव में कम वोल्टेज की समस्या के कारण बढ़ीं दिक्कतें
ग्रामीण बोले, कई बार विद्युत बोर्ड को करवाया अवगत, अब तक नहीं हुआ समाधान



अलग ट्रांसफार्मर स्थापित करने की उठा रहे ग्रामीण मांग, बोर्ड प्रस्ताव तक ही सीमित
संवाद न्यूज एजेंसी
साहो (चंबा)। साहो अनुभाग के तहत गांव मतियारा और चुल्ला में बिजली की कम वोल्टेज की समस्या विकराल हो गई है। इसके चलते ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों में राकेश कुमार, मनोज कुमार, रेखा देवी, सुरेखा देवी, सुरेंद्र सिंह, अमित कुमार, शक्ति प्रसाद और रोशन लाल ने कहा कि विवाह सहित अन्य आयोजनों के लिए उन्हें जेनरेटर का सहारा लेना पड़ रहा है। इसके अलावा गृह निर्माण के दौरान अगर वेल्डिंग का कार्य करना हो तो भी जेनरेटर लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि इस बारे में बिजली बोर्ड को कई बार अवगत करवाया जा चुका है, मगर आज तक इसका समाधान नहीं हो पाया है।
जानकारी के अनुसार इन दो गांवों में करीब आठ सौ आबादी गुजर बसर कर रही है। बिजली की कम वोल्टेज के चलते उन्हें परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। बताया कि यह समस्या काफी समय से चली आ रही है। बोर्ड नया ट्रांसफार्मर स्थापित करने में असमर्थ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि शाम के समय तो बिजली की वोल्टेज ओर कम हो जाती है। ऐसे में विद्युत उपकरण भी ढंग से नहीं चलते। उन्होंने बिजली बोर्ड से मांग की है कि इस समस्या का समाधान प्रमुखता से किया जाए। अन्यथा उन्हें उग्र आंदोलन करना पड़ेगा।
विज्ञापन


उधर, बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता अजय कुमार का कहना है कि यह मामला ध्यान में है। कहा कि इन गांवाें के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। कहा कि स्वीकृति के बाद नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed