फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Many tests closed in medical college, patients wandering

Chamba News: मेडिकल कॉलेज में कई टेस्ट बंद, भटक रहे मरीज

Sun, 23 Jul 2023 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 23 Jul 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Many tests closed in medical college, patients wandering
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा की प्रयोगशाला का मरीजों को कोई फायदा नहीं मिल रहा है। आलम यह है कि लैब में 20 दिन से मरीजों के थायराइड के टेस्ट नहीं किए जा रहे हैं। इसके अलावा बच्चों के सीबीसी टेस्ट भी बंद हो चुके हैं। इतना ही नहीं मरीजों को ब्लड कल्चर और यूरिन कल्चर का टेस्ट करवाने के लिए भी निजी लैबों में जाना पड़ रहा है, जहां मरीजों से मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं।
विज्ञापन

डेढ़ माह से ये टेस्ट सरकारी लैब में बंद पड़े हैं। थायराइड का जो टेस्ट मरीजों का सरकारी लैब में 200 रुपये में किया जाता है वही टेस्ट निजी लैब में 500 से 700 रुपये में किया जा रहा है। इसके अलावा सीबीसी टेस्ट जो ओपीडी में लगभग हर मरीज को करने का परामर्श दिया जाता है। क्योंकि इस टेस्ट से मरीज के खून संक्रमण का पता चलता है। इससे मरीज की बीमारी का इलाज करने में विशेषज्ञों को आसानी होती है। विशेषज्ञ मरीजों को रुटीन में इलाज के चलते ये टेस्ट लिख रहे हैं लेकिन मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए निजी लैबों में जाकर मनमाने दाम चुकाने पड़ रहे हैं। सरकारी लैब में टेस्ट में इस्तेमाल होने वाली किट और केमिकल खत्म हो चुका है। जब भी मरीज टेस्ट करवाने के लिए सरकारी लैब में पहुंचते हैं तो उन्हें वहां से निराश लौटा दिया जाता है। सबसे ज्यादा परेशानी बीमार बच्चों के अभिभावकों को उठानी पड़ रही है। उन्हें बीमार बच्चों के खून का सैंपल देने के लिए निजी लैब जाना पड़ता है। तीमारदारों सुरेंद्र सिंह, रवि कुमार, जितेंद्र, अशोक कुमार, हंसराज, केवल और प्यार सिंह ने जिला प्रशासन और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से मांग की है कि सरकारी प्रयोगशाला में मरीजों के सभी टेस्ट शुरू करवाए जाएं। चिकित्सा उप अधीक्षक डॉक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि लैब में टेस्ट शुरू करने के लिए प्रबंधन उचित कदम उठा रहा है। जल्द मरीजों के बंद टेस्ट शुरू करवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed