फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Manimahesh Yatra: Meteorological Center's warning should not stop the steps of devotees

मणिमहेश यात्रा : मौसम विज्ञान केंद्र की चेतावनी न रोक दे श्रद्धालुओं के कदम

Thu, 14 Sep 2023 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 14 Sep 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Manimahesh Yatra: Meteorological Center's warning should not stop the steps of devotees
भरमौर (चंबा)। मौसम विज्ञान केंद्र की चेतावनी जारी होते ही मणिमहेश यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी आ गई है। वीरवार को चंबा से भरमौर की तरफ रवाना होने वाले वाहनों में काफी कमी देखी गई।
विज्ञापन

भरमौर से हड़सर जाने वाले वाहनों में भी कमी आई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने हिमाचल में आगामी तीन दिन तक मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की है।
ऐसे में प्रदेश में पहले ही मौसम की वजह से मची तबाही को देखकर बाहरी राज्यों के श्रद्धालु यात्रा से किनारा कर सकते हैं। इसका असर वीरवार को ही देखने को मिला। पिछले दिनों जिस हिसाब से चंबा से भरमौर के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही हो रही थी, उस हिसाब से वीरवार को श्रद्धालुओं की आवाजाही नहीं हुई। पिछले दिनों हिमाचल में खराब मौसम ने खूब कहर बरपाया था। उस तबाही के वीडियो देश भर में वायरल हुए थे। हालांकि, मणिमहेश यात्रा के दौरान अब तक मौसम ने श्रद्धालुओं का पूरा साथ दिया है। पिछले दिनों मणिमहेश में तीन से चार इंच बर्फबारी हुई थी। इसके बावजूद श्रद्धालु यात्रा पर जा रहे थे। अब मौसम विज्ञान केंद्र की चेतावनी के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आ सकती है। हालांकि, प्रशासन ने यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए पूरे इंतजाम किए हैं। स्वास्थ्य शिविरों से लेकर रेस्क्यू टीमें यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर तैनात की गई हैं। नागरिक उपमंडल अधिकारी भरमौर कुलबीर सिंह राणा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने अपने स्तर पर पूरे इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed