फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   manimahesh yatra. light facility

मणिमहेश यात्रा : रात को के हड़सर से धनछौ तक नहीं खानी पड़ेंगी ठोकरें

Sat, 02 Sep 2023 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 02 Sep 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
manimahesh yatra. light facility
भरमौर (चंबा)। पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान हड़सर से धनछौ तक छह किलोमीटर की पैदल यात्रा के दौरान शिवभक्तों को रात के समय ठाेकरें नहीं खानी पड़ेंगी। शिव भोले लंगर समिति मुकेरियां शाहपुर कंडी (पंजाब) ने लाइट की व्यवस्था की है। इससे यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन

पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान 25 साल से हड़सर और गौरीकुंड में शिव भक्तों के लिए शिव भोले लंगर समिति भोजन की व्यवस्था कर रही है। साथ में हड़सर से धनछौ तक रात में पैदल यात्रा करने वालों के लिए रोशनी की व्यवस्था भी की जा रही है। लंगर समिति की ओर से ऐसा कार्य करने पर यात्रा पर आ रहे श्रद्धालु काफी प्रशंसा भी कर रहे हैं। पवित्र मणिमहेश यात्रा पर लूणा से लेकर डल झील तक अलग-अलग पड़ावों पर करीब 90 लंगर लगते हैं। इस वर्ष अब तक 30 लंगर लगाने वाली संस्थाओं ने इसकी व्यवस्था कर ली है।
विज्ञापन

उपमंडल अधिकारी नागरिक एवं मणिमहेश न्यास के सचिव कुलवीर सिंह राणा ने बताया कि एक संस्था ने हड़सर से लेकर धनछौ तक लाइट की व्यवस्था कर दी है। मणिमहेश शिव लंगर एसोसिएशन के प्रधान मोती जोशी ने बताया कि यह सब कार्य भगवान शंकर ही करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed