फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   manimahesh yatra

मणिमहेश में छोटे स्नान से दस दिन पूर्व तैनात होंगे कर्मचारी

Thu, 19 May 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा) Updated Thu, 19 May 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
manimahesh yatra
meeting - फोटो : अमर उजाला

मणिमहेश यात्रा के लिए इस बार कर्मचारियों की तैनाती छोटे स्नान से दस दिन पूर्व और बड़े स्नान के दो दिन बाद तक रहेगी। मणिमहेश यात्रा का नियंत्रण कक्ष भरमौर में यात्री निवास के पास स्थापित होगा।

विज्ञापन


यह निर्देश अतिरिक्त दंडाधिकारी भरमौर विनय धीमान ने मणिमहेश यात्रा पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष मणिमहेश यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधा प्रदान की जा सके, इस पर जोर दिया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार यात्रा के दौरान जो सेक्टर मेजिस्ट्रेट तैनात होंगे, उनके अधीन ही पूरा स्टाफ रहेगा। यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत हो तो तुरंत मजिस्ट्रेट से बात करके उसे हल कर सकते हैं। एडीएम विनय धीमान ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि वे लूणा से लेकर हड़सर तक जो भी ब्लैक स्पॉट हैं उन्हें तुरंत ठीक करें। इसके अलावा उन्होंने कंपनी प्रबंधन को भी आदेश दिया कि वो अपनी डैम साइट पर कंकरीट आदि लगाएं ताकि यात्रियों को हादसे का डर न रहे।
विज्ञापन


बैठक में पुलिस विभाग को आदेश दिया कि इस बार छोटे स्नान से करीब बीस दिन पहले सौ पुलिसकर्मी तैनात कर दिए जाएंगे ताकि यात्रा से पहले आने वाले श्रद्धालुओं को यातायात या जाम की परेशानी न हो। बाकी स्टाफ छोटे स्नान से पांच दिन पहले तैनात किए जाएंगे। हड़सर से डल झील तक घोड़े या खच्चर की लीद के कारण यात्रियों को चलने में दिक्कत होती है इस बार खच्चर चालकों से बीस रुपये का शुल्क लिया जाएगा। यह शुल्क सुलभ शौचालय कर्मचारी की मदद से मार्ग को साफ-सुथरा रखने पर खर्च किया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम डॉ. जितेंद्र कंवर, डीएफओ सुमन ओहरी, अधिशासी अभियंता लोनिवि मदन पठानिया सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 दो दिन में सीवरेज न सुधरी तो जेई चार्जशीट होगा
मणिमहेश यात्रा की तैयारियों पर आयोजित बैठक में एडीएम भरमौर विनय धीमान ने आईपीएच को साफ शब्दों में सीवरेज लाइन की मरम्मत के निर्देश दिए हैं। दो दिन में सीवरेज लाइन न सुधरने पर उन्होंने कनिष्ठ अभियंता को चार्जशीट करने की बात कही है। वीरवार को बैठक के दौरान सीवरेज का मुद्दा मुख्य रूप से चर्चा में रहा। उन्होंने कहा कि सीवरेज लाइन से गंदगी फैलने से बीमारी का खतरा है। सीवरेज लाइन से जगह-जगह लीकेज की शिकायत व्यापार मंडल समेत स्थानीय लोग शिकायत कर चुके हैं। जिससे कई विभागों में बैठना मुश्किल हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed