फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Manimahesh passengers' car saved from landslide

Chamba News: भूस्खलन की चपेट में आने से बची मणिमहेश यात्रियों की गाड़ी

Sun, 11 Aug 2024 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 11 Aug 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
Manimahesh passengers' car saved from landslide
चंबा के लाहडू-सिहुंता मार्ग पर पनियाले माता मंदिर के पास मलबे के कारण क्षतिग्रस्त कार।संवाद
सिहुंता (चंबा)। लाहड़ू-सिहुंता मार्ग पर पनियाला माता मंदिर के समीप देर रात पहाड़ी से भारी-भरकम भूस्खलन हो गया। भूस्खलन की चपेट में आने से एक गाड़ी बाल-बाल बच गई। बताया जा रहा है कि इस गाड़ी में मणिमहेश जा रहे यात्री सवार थे। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी को चोटें नहीं आई हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यह मार्ग भारी बारिश के चलते देर रात करीब दो बजे बंद हुआ। सुबह मार्ग बंद होने की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग ने मशीनरी लगाई। करीब आठ बजे मार्ग बंद हुआ। इसके चलते लोगों ने राहत की सांस ली। गौरतलब है कि सिहुंता-लाहड़ूृ मार्ग का इन दिनों सुधारीकरण किया जा रहा है। इसके चलते कटिंग के चलते पहाड़ जर्जर हो गए हैं। ऐसे में बारिश के दौरान यह पहाड़ धराशायी हो रहे हैं। वहीं, उपमंडलीय प्रशासन ने भी एडवाइजरी जारी की है। बारिश के दौरान वाहन चालक सावधानी बरतें। साथ ही भूस्खलन ग्रसित क्षेत्रों से रात के समय आवाजाही करने से बचें, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed