{"_id":"61aa245330c096121618fa1e","slug":"mangala-senior-team-beat-gold-digger-chamba-news-sml3922233152","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगला सीनियर टीम ने गोल्ड डिग्गर को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगला सीनियर टीम ने गोल्ड डिग्गर को हराया
विज्ञापन
चंबा चौगान में मैच खेलने से पहले दौनों टीमों के खिलाड़ी।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में चल रही राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान शुक्रवार मंगला सीनियर टीम ने गोल्ड डिग्गर को 27 रनों से हराया। दिन के दूसरे मैच में पंजोह ने उटीप को नौ विकेट से हराया। इसके अलावा तीसरे मैच में कीड़ी की टीम ने सुल्तानपुर जूनियर की टीम को हराकर नौ विकेट से जीत दर्ज की।
यह जानकारी प्रतियोगिता सचिव राजीव सहगल ने दी। पहला मैच मंगला सीनियर बनाम गोल्ड डिग्गर के बीच खेला गया। इसमें मंगला सीनियर की टीम ने 122 रन बनाए। इसमें दर्शन सिंह चौहान ने बीस रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोल्ड डिग्गर की टीम 95 रन ही बना सकी। मंगला ने यह मैच 27 रनों से जीत लिया। दिन का दूसरा मैच उटीप सीनियर बनाम पंजोह इलेवन के बीच खेला गया। इसमें उटीप सीनियर ने 67 रन बनाए।
पंजोह की टीम ने एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। तीसरा मैच सुल्तानपुर जूनियर बनाम कीड़ी के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सुल्तानपुर की टीम ने 70 रन बनाए। कीड़ी ने यह लक्ष्य एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। कीड़ी की तरफ से पवन ने सर्वाधिक 49 रन बनाए।