फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Mangala B's team defeated Khajjiar

Chamba News: मंगला बी की टीम ने खज्जियार को शिकस्त

Fri, 05 Jul 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Mangala B's team defeated Khajjiar
पुलिस मैदान बारगाह में मिंजर प्रतियोगिता के तहत हुए मैच
विज्ञापन

चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही मिंजर मेला क्रिकेट प्रतियोगिता में खेले जा रहे दिन के पहले मैच में कोहाल की टीम ने मियाड़गला को सात विकेट से शिकस्त दी। दिन के दूसरे मैच में मंगला बी की टीम ने केएफसी खज्जियार की टीम को 40 रन से हराया। यह जानकारी प्रतियोगिता स्कोरर दर्शन सिंह चौहान ने दी। पहले मैच में मियाड़ीगला की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। निर्धारित 15 ओवरों में 143 रन बनाए। इसमें राहुल ने सर्वाधिक 34 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोहाल की टीम की शुरुआत शानदार रही। कोहाल टीम के खिलाड़ी जग्गी ने 44 गेंदों का सामना करते हुए शतक लगाया। कोहाल ने तीन विकेट खोकर यह मैच जीत लिया। दिन के दूसरे मैच में मंगला की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 127 रन बनाए। इसमें अक्की ने 63 और पम्मी ने 19 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केएफसी खज्जियार की टीम 87 रन पर ही सिमट गई। खज्जियार टीम के पांच खिलाड़ी शून्य रन पर आउट हुए। वहीं, मंगला बी की ओर से अमित ने तीन विकेट चटकाए। इस जीत के साथ दोनों विजेता टीमों ने प्रतियोगिता के दूसरे राउंड में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed