{"_id":"67001449c0285c638008f18c","slug":"man-jumps-from-third-floor-of-shop-in-sarol-dies-chamba-news-c-88-1-ssml1004-134439-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सरोल में दुकान की तीसरी मंजिल से कूदा व्यक्ति, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सरोल में दुकान की तीसरी मंजिल से कूदा व्यक्ति, मौत
Fri, 04 Oct 2024 09:44 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 04 Oct 2024 09:44 PM IST
विज्ञापन
चंबा। शहर के साथ लगती सरोल पंचायत स्थित एक दुकान की तीसरी मंजिला से एक व्यक्ति ने छलांग लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। यह घटना वीरवार देर रात सामने आई।
मृतक की पहचान भरत प्रसाद पुत्र परमा साऊ निवासी गांव चैनपुर पालनू झारखंड के रूप में हुई। इस घटना की वीडियो सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति शराब के नशे में था। रात के समय वह दुकान की तीसरी मंजिला तक पहुंच गया। यहां से रेलिंग पर चढ़ गया और छलांग लगा दी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। साथ ही परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। उन्होंने किसी प्रकार का शक व संदेह नहीं जताया है। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
--