{"_id":"664c7a28f7b6bda177050a8c","slug":"man-jumped-into-ravi-at-night-no-trace-found-chamba-news-c-88-1-ssml1006-125359-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: रात को रावी में कूदा व्यक्ति, नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: रात को रावी में कूदा व्यक्ति, नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
पुलिस ने चलाया सर्च अभियान
पांगी में परिजनों को किया सूचित
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। रावी नदी में रात के अंधेरे में एक व्यक्ति ने छलांग लगा दी जिसका अभी तक सुराग नहीं लग पाया है। लापता व्यक्ति की पहचान विवेक ठाकुर निवासी गांव करेल तहसील पांगी के रूप में हुई है जो चंबा कोर्ट में नौकरी करता था। सोमवार रात करीब 9:00 बजे बालू के पास उसे स्थानीय लोगों ने रावी नदी में छलांग लगाते हुए देख लिया। इसके बारे में लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और रावी में कूदे व्यक्ति को तलाश करने के लिए देर रात तक सर्च अभियान चलाए रखा लेकिन उसका कुछ भी सुराग नहीं लगा। जबकि मंगलवार सुबह पुलिस ने दोबारा लापता को तलाश करने के लिए रावी नदी का तट छाना। बालू से लेकर कियाणी तक रावी के किनारे पुलिस की टीम राफ्टिंग के जरिए भी सर्च अभियान चलाती हुई नजर आई लेकिन पुलिस उसे तलाश नहीं कर पाई। पुलिस ने लापता के परिजनों को भी इस घटना के बारे में सूचना दे दी है जो पांगी से चंबा के लिए रवाना हो चुके हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रावी में छलांग लगाने वाला व्यक्ति बालू में अपनी छोटी बहन और दादी के साथ रहता था जो चंबा कोर्ट में ही नौकरी करता था। ऐसे में पुलिस इस बात को लेकर भी तफ्तीश कर रही है कि अचानक व्यक्ति ने रावी में क्यों छलांग लगाई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने घटना की पुष्टि की है।