फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Man injured in car accident dies in PGI

Chamba News: कार हादसे में चोटिल व्यक्ति ने पीजीआई में तोड़ा दम

Wed, 26 Jun 2024 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 26 Jun 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Man injured in car accident dies in PGI
चंबा। वांगल-भलेई मार्ग पर ऑल्टो कार दुर्घटना में चोटिल खेर मोहम्मद पुत्र अहमदीन गांव थल्ली डाकघर चुराह की पीजीआई में मौत हो गई है। खेर मोहम्मद की मौत की जानकारी मिलते ही पुलिस दल मौके के लिए रवाना हो गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर बाद अपनी बेटी और दोहती को उनके घर छोड़ने के लिए खेर मोहम्मद ऑल्टो कार में गए थे। बेटी के घर से करीब 100 मीटर पहले गाड़ी खाई में जा गिरी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तीनों घायलों को उठाकर कर एंबुलेंस के जरिये मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। यहां उपचार के बाद खेर मोहम्मद की बिगड़ती तबीयत को देखते हुए उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। यहां से घायल को पीजीआई रेफर किया गया। पीजीआई में खेर मोहम्मद ने बुधवार को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

उधर, पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि कार हादसे में घायल व्यक्ति ने पीजीआई में दम तोड़ दिया है। बताया कि पुलिस टीम मौके पर रवाना हो गई है। बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed