फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Man going to Manimahesh on bike dies, a young man seriously injured

Chamba News: बाइक पर मणिमहेश जा रहे व्यक्ति की मौत, एक युवक गंभीर घायल

Sun, 11 Aug 2024 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 11 Aug 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
Man going to Manimahesh on bike dies, a young man seriously injured
भरमौर (चंबा)। भरमौर-हड़सर मार्ग पर बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। दोनों बाइक पर सवार होकर मणिमहेश यात्रा पर जा रहे थे।
विज्ञापन

हड़सर तक उन्होंने बाइक पर सफर करना था। उससे आगे का सफर पैदल तय करना था। हड़सर तक पहुंचने से पहले ही उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार होकर ये दोनों शनिवार को मणिमहेश यात्रा पर निकले थे। भरमौर से रात 10:30 बजे हड़सर के लिए रवाना हुए। करीब 11:00 बजे उनकी बाइक आला नाला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। युवक बाइक के साथ ही नाले में जा गिरे। वहां से गुजर ने अन्य लोगों ने उन्हें देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों को खाई से निकाला। यहां से नागरिक अस्पताल भरमौर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुरेश कुमार (63) पुत्र कृष्णू राम निवासी गांव शाहतलाई तहसील झंडूता (बिलासपुर) को मृत घोषित कर दिया। बाइक चालक राम नाथ पुत्र सोमदत्त निवासी गांव बरोली डाकघर बड़सर (हमीरपुर) अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने घटना के बारे में मृतक के परिजनों को अवगत करवा दिया है। परिजनों के आने के उपरांत शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। उसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed