फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Man dies after falling into ditch while cutting grass

Chamba News: घास काटते खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत

Sun, 20 Oct 2024 09:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 20 Oct 2024 09:59 PM IST
विज्ञापन
Man dies after falling into ditch while cutting grass
चंबा। जनजातीय क्षेत्र होली के तहत आती ग्राम पंचायत दयोल के गांव डुगरेहड़ में एक व्यक्ति की गिरने से मौत हो गई। यह मामला रविवार को दोपहर के वक्त सामने आया। ग्रामीण घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली लेकर गए। यहां चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान राज कुमार पुत्र हिम्मत राम निवासी गांव डुगरेहड़ डाकघर दयोल तहसील होली जिला चंबा के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार 56 वर्षीय राज कुमार पशुओं के लिए चारा काटने के लिए कोहे नाला गया था। अचानक उसका पांव फिसल गया और करीब 100 फीट नीचे खाई में जा गिरा। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने उसे खाई से निकाला। साथ ही परिजनों को सूचित किया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने परिजनों के ब्यान दर्ज कर लिए है। साथ ही आगामी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। परिजनों ने किसी प्रकार का शक व संदेह नहीं जताया है। सीएमओ चंबा डॉ विपिन ठाकुर ने बताया कि एक व्यक्ति की गिरने से मौत हुई है। संवाद
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed