{"_id":"6a39721b45234e03810778dc","slug":"man-beaten-up-for-not-extending-support-in-panchayat-elections-chamba-news-c-88-1-ssml1006-187566-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पंचायत चुनावों में नहीं किया समर्थन तो पीट डाला व्यक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पंचायत चुनावों में नहीं किया समर्थन तो पीट डाला व्यक्ति
Mon, 22 Jun 2026 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित ने दो लोगों के खिलाफ पुलिस में दर्ज करवाई प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंचायत चुनाव में समर्थन नहीं करने पर धीरज कुमार और राजेंद्र कुमार ने रंजीत सिंह निवासी गुहना डाकघर गढ़ को धुन डाला। रविवार को जब रंजीत सिंह अपना काम पूरा करके घर जा रहा था तो दोनों आरोपियों ने उसका रास्ता रोक लिया। चुनाव में खुलकर उनका समर्थन नहीं करने पर नाराजगी जताने लगे और गाली गलौज शुरू कर दिया। जब उन्होंने वहां से बचकर निकलने का प्रयास किया तो दोनों ने लात घूंसो से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में उन्हें काफी चोट भी लगी। आस पास के लोग वहां नहीं पहुंचते तो दोनों जाने से मारने पर उतारू थे। उन्होंने अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत पुलिस थाना डलहौजी में देकर प्राथमिकी दर्ज करवाई। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि दोनों आरोपियों को थाने में तलब होने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस निष्पक्ष होकर इसकी जांच कर रही है। संवाद