फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Make goals, leave stress and start preparing students: DC

लक्ष्य बनाएं, तनाव छोड़ तैयारी में जुट जाएं विद्यार्थी : डीसी

Wed, 19 Jun 2024 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 19 Jun 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Make goals, leave stress and start preparing students: DC
चंबा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छतराड़ी में करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम के दौरान मौजूद वि
चंबा। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए विद्यार्थी कड़ी मेहनत से पढ़ाई करें। अपने भविष्य का चुनाव करने के लिए विद्यार्थी शिक्षकों, अभिभावकों के साथ इंटरनेट के जरिये भी सहायता ले सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सबसे आवश्यक है कि विद्यार्थी तनाव मुक्त होकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करें। तनाव लेने से क्षमता और प्रदर्शन दोनों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उपायुक्त ने बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छतराड़ी में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को कॅरिअर बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के टिप्स भी दिए।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि पढ़ाई के बाद उन्हें कौन से क्षेत्र में नौकरी मिल सकती है। मेडिकल, नॉन मेडिकल, कॉमर्स और कला संकाय में पढ़ाई करने के बाद नौकरी की संभावनाओं के बारे में बताया। विद्यार्थियों से अपना लक्ष्य तय कर इसकी प्राप्ति के लिए मेहनत करने की नसीहत दी। कहा कि कड़ी मेहनत से की गई तैयारी से सफलता कदम चूमती है। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने साक्षात्कार का सामना करने के टिप्स दिए। विद्यार्थियों को श्रम एवं रोजगार विभाग की योजनाओं के बारे में भी बताया। विद्यार्थियों को कॅरिअर के विभिन्न विकल्पों के बारे में बताया। यंग प्रोफेशनल तनु कुमारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कृषि उपनिदेशक चंबा डॉ. कुलदीप धीमान और आरती, शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क और जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के जिला समन्वयक दीपक शर्मा, एलडीएम डीसी चौहान सहित उपस्थित अन्य अधिकारियों ने भी विभिन्न विकल्पों के बारे में बताया। कार्यक्रम के आयोजन के लिए स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह, विद्यार्थियों सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed