फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Make future according to your interest: Tanu

अपनी रुचि के मुताबिक बनाएं भविष्य : तनु

Wed, 01 Jun 2022 10:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Make future according to your interest: Tanu
रोजगार कार्यालय चंबा में काउंसलिंग सत्र के दौरान विद्यार्थियों को जानकारी देती युवा विशेषज्ञ त? - फोटो : Chamba
चंबा। जिला रोजगार कार्यालय चंबा में कार्यरत युवा विशेषज्ञ तनु कुमारी ने युवाओं को बताया कि दसवीं और बारहवीं कक्षा की पढ़ाई करने के बाद विद्यार्थी 23 विभिन्न क्षेत्रों में अपना भविष्य बना सकते हैं। युवा यह जानकारी कॅरिअर गाइडेंस पुस्तक से हासिल कर सकते हैं और अपनी रुचि और योग्यता के मुताबिक फील्ड का चयन कर सकते हैं। युवाओं को कॅरिअर संबंधित असमंजस को दूर करने के लिए कॅरिअर गाइडेंस पुस्तक तैयार की गई है।
विज्ञापन

बुधवार को जिला रोजगार कार्यालय में विद्यार्थियों के लिए सामूहिक कांउसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। सत्र के दौरान विद्यार्थियों का पंजीकरण किया गया और युवाओं की काउंसलिंग भी की। साथ ही उन्हें कॅरिअर संबंधित जानकारी भी दी गई। युवाओं ने कॅरिअर से जुड़े कुछ सवाल भी किए। इसके अलावा युवाओं को कौशल विकास और बेरोजगारी भत्ता योजना के बारे में भी जानकारी दी गई। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया है कि इन योजनाओं को लाभ लें। इस मौके पर अक्षित कुमार, सुनील कुमार, अमृत सिंह, सुशील कुमार, कुशल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed