{"_id":"ef3b5c9c025fe687248fc3501a1b7468","slug":"majdoor-injured-in-holi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली में पत्थर लगने से कंपनी का मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली में पत्थर लगने से कंपनी का मजदूर घायल
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Sun, 06 Dec 2015 07:48 PM IST
विज्ञापन
चंबा। होली क्षेत्र में निर्माणाधीन बिजली परियोजना में एक मजदूर पत्थर लगने से घायल हो गया है। घायल मजदूर को गंभीर अवस्था में क्षेत्रीय अस्पताल चंबा लाया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है। पत्थर गिरने से घायल हुए व्यक्ति की पहचान शंकर पुत्र अतुल निवासी आसाम के रूप में हुई है। शंकर गैमन कंपनी में काम करता है।
विज्ञापन
शनिवार देर रात के समय जब शंकर टनल में काम कर रहा तो अचानक उस पर पत्थर गिर गया। इसके कारण उसके सिर में चोट लगी है। हादसे के बाद घायल शंकर को चंबा अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन