फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Maize prepared from natural farming will be priced at Rs 30 per kg

Chamba News: प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की के 30 रुपये किलो मिलेंगे दाम

Mon, 18 Nov 2024 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 18 Nov 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Maize prepared from natural farming will be priced at Rs 30 per kg
चुवाडी में केंद्र के बाहर खड़े किसान और अन्य।संवाद
चंबा। जिला चंबा के किसानों की ओर से प्राकृतिक खेती से उगाई गई मक्की की फसल को 30 रुपये प्रति किलो की दर से कृषि विभाग खरीदेगा। खरीद की शुरुआत सोमवार को बालू केंद्र में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेती में रासायनिक खाद और जहरीले कीटनाशकों के अत्यधिक इस्तेमाल से कई दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं। प्राकृतिक खेती में रासायनिक खाद और जहरीले कीटनाशकों का इस्तेमाल वर्जित है। प्राकृतिक विधि से तैयार फसलें न केवल सेहत के लिए सुरक्षित एवं पौष्टिक हैं।
विज्ञापन


वहीं, आतमा परियोजना के उप परियोजना निदेशक डॉ. ओम प्रकाश अहीर ने बताया कि चंबा जिला के विभिन्न विकास खंडों में पांच खरीद केंद्रों में 324 किसानों से इस वर्ष 78.65 मीट्रिक टन मक्की की खरीद की जाएगी। चंबा में 71 किसानों से 48.65 मीट्रिक टन, तीसा में 165 किसानों से 19 मीट्रिक टन, भरमौर में 20 किसानों से एक मीट्रिक टन, चुवाड़ी में 38 किसानों से सात मीट्रिक टन और बनीखेत में 30 किसानों से तीन मीट्रिक टन प्राकृतिक खेती से तैयार की गई मक्की की खरीद की जाएगी। जिला चंबा की समस्त 309 ग्राम पंचायतों में 2,575 हेक्टेयर भूमि पर 15,800 किसानों की ओर से प्राकृतिक विधि से कृषि और बागवानी की जा रही है। इनमें से 14,088 किसानों-बागवानों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed