फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Maize crop was laid in the fields due to rain and storm

चुराह की खुशनगरी पंचायत के साठ प्रतिशत मक्की की फसल बर्बाद

Sun, 17 Jul 2022 09:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Maize crop was laid in the fields due to rain and storm
चुराह की खुशनगरी पंचायतों में तूफान के चलते धराशायी हुई मक्की की फसल। - फोटो : Chamba
तीसा(चंबा)। चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत खुशनगरी और तीसा में मक्की की साठ प्रतिशत फसल बर्बाद हो गई है। बीते दिनों हुई बारिश और अंधड़ से मक्की की फसल खेतों में धराशायी हो गई है। इस कारण किसानों की परेशानियां बढ़ गई हैं। इन पंचायतों के गांव सकलोगा, दुलाई, फतेहपुर, घुघवा, कुठेड़, खुशनगरी, गुडेश, ढांजु इत्यादि में यह नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि शनिवार को क्षेत्र में शाम के वक्त बारिश और अंधड़ से फसल को नुकसान पहुंचा है। किसानों में खेम राज, लालचंद, गौरी शंकर, नर सिंह, भगत राम ने बताया कि वे किसानी कर ही अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। लेकिन इस बार मक्की की फसल से उन्हें आमदनी होने की उम्मीद काफी कम लग रही है। कहा कि तेज हवा के चलते मक्की खेतों में धराशायी हो गई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उचित मुआवजा प्रदान किया जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए। स्थानीय पंचायत के उपप्रधान जावेद खान ने बताया कि बारिश और तेज हवा ने ग्रामीणो की फसल प्रभावित हुई है। कहा कि इस बारे कृषि विभाग को सूचित किया जाएगा और मौका करवाया जाएगा। तहसीलदार प्रकाश चंद ने बताया कि यह मामला ध्यान में है। कहा कि जल्द ही टीम को मौके पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed