फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Made aware about the new Income Tax Act

Chamba News: नवीन आयकर अधिनियम पर किया जागरूक

Wed, 06 May 2026 05:29 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 05:29 AM IST
विज्ञापन
Made aware about the new Income Tax Act
डलहौजी (चंबा)। प्रधान आयकर आयुक्त-1 चंडीगढ़ शालिनी भार्गव कौशल आईआरएस के निर्देशों और आयकर आयुक्त शिमला रेंज शिमला श्रीधर डोरा आईआरएस के मार्गदर्शन में आयकर कार्यालय डलहौजी में जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें नवीन आयकर अधिनियम 2025 के प्रमुख प्रावधानों, उद्देश्यों एवं संक्रमण ढांचे के संबंध में हितधारकों को जागरूक किया गया। शिविर विशेष रूप से होटल एसोसिएशन, व्यापार मंडल के सदस्यों और क्षेत्र के विशिष्ट करदाताओं के लिए आयोजित किया गया था। इसका उद्देश्य नए विधायी ढांचे के तहत स्पष्टता, तैयारी और सुगम अनुपालन को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम की शुरुआत आयकर अधिकारी डलहौजी विनीत कुमार ने स्वागत भाषण से की। उन्होंने शिविर के उद्देश्य और विभाग की जनसंपर्क पहल की रूपरेखा प्रस्तुत की। इसके पश्चात नवीन आयकर अधिनियम के संक्रमण पर पावर पॉइंट प्रस्तुति दी गई। इस प्रस्तुति में नवीन आयकर अधिनियम 2025 में किए गए संरचनात्मक परिवर्तनों को व्यवस्थित रूप से समझाया। प्रधान आयकर आयुक्त-1 चंडीगढ़ शालिनी भार्गव कौशल, आईआरएस इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने सभा को संबोधित किया। उन्होंने करदाताओं और प्रशासन के बीच रचनात्मक संवाद की आवश्यकता पर भी बल दिया। इस अवसर पर आयकर कार्यालय डलहौजी की टीम में निरीक्षक अंकित मलिक, कर सहायक राजेश कुमार, कर सहायक शोभित चावला, पंकज कुमार तथा राजीव कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed