फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Machine operator went on leave, fertilizer is not being made from wet waste

Chamba News: छुट्टी पर गया मशीन ऑपरेटर, गीले कचरे से नहीं बन रही खाद

Sun, 26 May 2024 10:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 26 May 2024 10:03 PM IST
विज्ञापन
Machine operator went on leave, fertilizer is not being made from wet waste
चंबा। कुरांह स्थित नगर परिषद चंबा के कूड़ा संयंत्र में गीले कचरे से खाद नहीं बन पा रही है। मशीन चलाने वाला कोई कर्मचारी नहीं होने से खाद बनाने का काम लटक गया है।
विज्ञापन

नगर परिषद ने मशीन को चलाने के लिए बाहरी राज्य से कर्मचारी को बुलाया है। इन दिनों वह कर्मचारी छुट्टी पर चला गया है। ऐसे में कूड़े से खाद बनाने का काम नहीं हो रहा है। दरअसल, नगर परिषद के पास मशीन चलाने वाला अपना कोई कर्मचारी नहीं है। हाल ही में नगर परिषद ने मशीन को दुरुस्त करवाकर गीले कचरे से खाद बनाने का काम शुरू किया है। बीते पांच दिन में लगभग दो क्विंटल खाद तैयार की गई है। अब मशीन ऑपरेटर के छुट्टी पर जाने से यह काम लटक गया है। ऐसे में कूड़ा संयंत्र के बाहर गीले कचरे के ढेर लग गए हैं। अब चंबा शहर के वार्डों से भी गीला कचरा जाना बंद हो गया है। बताया जा रहा है कि कुरांह में गीला कचरा रखने के लिए जगह नही बची है। इस कारण स्थानीय लोग परेशान हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि गंदगी फैलने से लोग गंभीर बीमारी की चपेट में भी आ सकते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों में दीक्षा देवी, मीना कुमारी, सरोज देवी, कृष्ण चंद, हंस राज, मनीष कुमार और महेंद्र कुमार ने कहा कि बीते दिनों जब शहर से गीला कचरा नहीं उठाया गया तो डीसी के निर्देश के बाद गीला कचरा कूड़ा संयंत्र तक पहुंचा दिया गया। यहां भी गीले कचरे के ढेर लगे हैं। खाद बनाने का काम रुकने से ये ढेर और बढ़ते जा रहे हैं। कहा कि अगर गीले कचरे का निष्पादन नहीं किया गया तो कई प्रकार की बीमारियां फैल सकती हैं। हालांकि, बीते दिनों गीले कचरे के निष्पादन के लिए मशीन शुरू कर दी गई थी, लेकिन अब ऑपरेटर छुट्टी पर चला गया है। इस कारण दिक्कतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
नगर परिषद की कार्यवाहक कार्यकारी अधिकारी नीलम राणा ने कहा कि ऑपरेटर कुछ दिन के लिए छुट्टी गया है। कुरांह में तैनात कर्मचारी मशीन को कुछ देर तक चला रहे हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed