{"_id":"69d92df3bd5b4c32d6084d69","slug":"low-voltage-problem-in-saho-and-kidi-panchayats-chamba-news-c-88-1-cmb1002-179986-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: साहो और कीड़ी पंचायतों में कम वोल्टेज की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: साहो और कीड़ी पंचायतों में कम वोल्टेज की समस्या
Fri, 10 Apr 2026 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 10 Apr 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
बार-बार शिकायत के बावजूद बिजली बोर्ड नहीं कर रहा समस्या का समाधान
ग्रामीणों ने बिजली बोर्ड प्रबंधन से समस्या की तत्काल सुधार की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
साहो (चंबा)। साहो और कीड़ी पंचायतों के ग्रामीण लंबे समय से कम वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। हल्की सी बारिश होते ही क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है।
इससे लोगों को रोजमर्रा के कामकाज में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार बिजली बोर्ड को अवगत करवाया जा चुका है लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं किया गया है। लगातार कम वोल्टेज के कारण क्षेत्र में लोगों के बिजली उपकरण भी खराब हो रहे हैं। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों में अनिल कुमार, रविंद्र कुमार, संजय कुमार, अमर सिंह, कुलदीप कुमार, कमलेश कुमार और सोभिया राम ने बताया कि उनके घरों में टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण कम वोल्टेज के कारण जल चुके हैं। इससे ग्रामीणों में काफी रोष है। लोगों ने बिजली बोर्ड से मांग की है कि इस समस्या का शीघ्र स्थायी समाधान किया जाए ताकि उन्हें बार-बार होने वाले नुकसान और परेशानी से राहत मिल सके।
विज्ञापन
बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता अजय कुमार ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। जल्द ही इस समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
--