फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Lock hanging on cancer OPD of Chamba Medical College

5000 कैंसर रोगियों को अपने ईलाज के लिए भटकना पड़ रहा दर बदर

Sun, 18 Sep 2022 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Lock hanging on cancer OPD of Chamba Medical College
चंबा। जिले के 5,000 कैंसर रोगियों का इलाज छह माह से राम भरोसे है। अस्पताल की कैंसर ओपीडी पर ताला लटका है, जिसे देख कैंसर मरीज निराश होकर लौट रहे हैं। इन मरीजों को इलाज करवाने के लिए टांडा और आईजीएमसी शिमला की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

चंबा मेडिकल कॉलेज में तैनात तीन कैंसर रोग विशेषज्ञ नौकरी छोड़ कर यहां से जा चुके हैं। उनके जाने के बाद सरकार ने यहां अतिरिक्त विशेषज्ञ की तैनाती नहीं की। हालांकि मेडिकल कॉलेज प्रबंधन कई बार सरकार से यहां कैंसर रोग विशेषज्ञ तैनात करने की मांग कर चुका है। ओपीडी खुलने से मरीजों को अपने इलाज को लेकर सुविधा मिल रही थी, लेकिन अब उन्हें जिले से बाहर जाना पड़ रहा है। गरीब मरीज जिले के बाहर जाने में असमर्थ होने के कारण मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के कैंसर रोग विभाग में तीन विशेषज्ञ तैनात थे। इनमें से एक विशेषज्ञ ने छह माह पहले नौकरी छोड़ने के लिए प्रबंधन को रिजाइन दे दिया था, जबकि एक महिला विशेषज्ञ मेटरनिटी लीव पर हैं। वे कब लौटेंगी, इसके बारे में प्रबंधन को भी जानकारी नहीं है। तीसरे विशेषज्ञ का कैंसर में सुपर स्पेशिलिटी कोर्स के लिए चयन हो गया है। इसलिए वे भी चंबा से जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब आलम यह है कि मेडिकल कॉलेज की कैंसर ओपीडी जहां इन विशेषज्ञों के जाने से बंद हो गई है, तो वहीं कीमोथैरेपी सुविधा भी बंद है। इसके चलते कैंसर रोगियों को अब अपना इलाज करवाने के लिए जिला के बाहर जाना पड़ रहा है। जिले में 5000 कैंसर रोगियों में महिलाओं के मुकाबले पुरुष मरीजों की संख्या आठ प्रतिशत अधिक है। ये रोगी मुंह, गले सहित अन्य कैंसर रोगों से पीड़ित हैं।
अस्पताल में हर रोज आते हैं कैंसर के 10 से 15 मरीज
पिछले वर्ष मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 571 कैंसर रोगी इलाज करवाने के लिए पहुंचे थे। इन मरीजों को कीमोथैरेपी सहित अन्य उपचार दिया जा रहा था। इसके अलावा रोजाना कैंसर ओपीडी में 10 से 15 कैंसर रोगी इलाज के लिए पहुंचते थे, लेकिन ओपीडी बंद होने के बाद इन मरीजों को दर बदर भटकना पड़ रहा है।

जल्द हो सकती है विशेषज्ञों की नियुक्ति
कार्यकारी प्राचार्य डॉक्टर पंकज गुप्ता ने बताया कि कैंसर विभाग में चल रही डॉक्टरों की कमी के बारे में सरकार को अवगत करवा दिया गया है। जल्द सरकार यहां कैंसर विशेषज्ञों की नियुक्ति कर सकती है। हाल ही में सरकार ने 19 सीनियर रेजिडेंटर चिकित्सकों की तैनाती के ऑर्डर चंबा के लिए निकाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed