फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Lives at stake, 22 passengers being transported in a taxi with a capacity of 10.

Chamba News: दांव पर जिंदगी, 10 की क्षमता वाली टैक्सी में ढोई जा रहीं 22 सवारियां

Fri, 01 Dec 2023 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 01 Dec 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Lives at stake, 22 passengers being transported in a taxi with a capacity of 10.
चंबा के सनवाल-झज्जाकोठी मार्ग पर गाड़ी की छत पर बैठ सफर करते लोग।संवाद
तीसा (चंबा)। सनवाल-झज्जाकोठी मार्ग पर टैक्सी ऑपरेटर लोगों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। टैक्सी में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाई जा रही हैं। टैक्सी की छत पर भी सवारियों को ढोया जा रहा है।
विज्ञापन

10 सवारियों की क्षमता वाली टैक्सी में 20 से 22 सवारियां ढोई जा रही हैं। टैक्सी की छत पर किसी सवारी को नहीं बैठाया जा सकता। हैरानी इस बात की है कि ऐसी मनमानी करने वाले टैक्सी ऑपरेटरों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस और परिवहन विभाग भी आगे नहीं आ रहे हैं। इसका खामियाजा लोगों को अपनी जान देकर भी चुकाना पड़ सकता है। घर पहुंचने की जल्दी में लोग भी टैक्सी की छत पर बैठकर जान जोखिम में डाल रहे हैं। उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं होती कि टैक्सी में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने से कोई अप्रिय घटना हो सकती है। चालान से बचने के लिए टैक्सी ऑपरेटर अपनी गाड़ियों की नंबर प्लेट को भी ढक दे रहे हैं, जिससे कोई भी उनकी गाड़ी के नंबर की फोटो लेकर पुलिस को न भेज सके।
विज्ञापन


चुराह विस क्षेत्र की सर्पीली सड़कों पर पहले भी दुर्घटनाओं में कई लोग जान गंवा चुके हैं। इन हादसों से भी चुराह के टैक्सी ऑपरेटरों ने कोई सबक नहीं लिया है। इन सड़कों पर बसों की आवाजाही कम होती है। इसी बात का फायदा उठाकर टैक्सी ऑपरेटर लोगों की जिंदगी को दांव पर लगाकर पैसे कमा रहे हैं। उधर, नागरिक उपमंडल अधिकारी चुराह जोगिंद्र पटियाल ने बताया कि इस मामले में उचित कार्रवाई करने के लिए उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed